
20 साल बाद पिता से मिलकर रो पड़ी बेटी, मां के फैसले से हुए थे जुदा!
AajTak
लड़की की मां उसे लेकर दूसरे देश में शिफ्ट हो गई थी. उसने पहले पति को छोड़ दिया था और दूसरी शादी कर ली थी. करीब 20 साल बाद लड़की अपने जैविक पिता से मिली तो भावनाओं का ज्वार उमड़ पड़ा. खुद उसने अपनी कहानी सोशल मीडिया पर शेयर की है.
एक लड़की ने 20 साल बाद अपने जैविक पिता से मिलने की दिलचस्प कहानी शेयर की है. उसने बताया कि कैसे चार साल की उम्र में मां ने उसे किडनैप कर लिया था, जिसके चलते वो अपने पिता से बिछड़ गई. लड़की की मां ने उसके पिता के बारे में सालों तक झूठ बोला. लेकिन किस्मत से वो फिर से अपने पिता से मिलने में कामयाब हो गई है. आइए जानते हैं पूरी कहानी, खुद लड़की की जुबानी...
डेली मेल के मुताबिक, जापानी मूल की फुका बचपन से अमेरिका में रह रही हैं. हाल ही में उन्हें अपनी मां के बारे में हैरान कर देने वाली सच्चाई पता चली, जिसे जानकर उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई. फुका की मां ने अपने पति के बारे में झूठ बोला था कि उन्होंने उसे छोड़ दिया था.
असल में खुद फुका की मां ने अपने पति को छोड़ दिया था और तलाक लेकर अपने पार्टनर संग जापान से अमेरिका शिफ्ट हो गई थी. दरअसल, वो फुका के पिता यानि अपने पति के वसीयतनामे से नाखुश थी. साथ ही अपने अतीत को छिपाना चाहती थी. लेकिन ये सारी बातें उसने फुका को नहीं बताईं. ऐसे में जब फुका को ये पता चला तो उसने जापान जाकर अपने पिता को खोजने का निर्णय लिया.
इस पूरे मामले की शुरुआत तब हुई जब 2022 में फुका को पता चला कि वह अभी भी एक जापानी नागरिक है. उसे अमेरिकी नागरिकता नहीं मिली है. उसके मन में शंका हुई कि आखिर उसका जापान से क्या कनेक्शन है? जानने की कोशिश में उसे पता चला कि उसकी मां पिछले 20 सालों से झूठ बोलती आ रही है कि उसके पिता ने उसे छोड़ा है. जबकि, हकीकत में खुद उसने अपने पति को छोड़ा था.
ये भी पढ़ें- खूबसूरती ही बनी दुश्मन! इस महिला जासूस का असली नाम तक नहीं उगलवा सकी थी पुलिस, फिर...
फुका ने अपनी मां को Abusive Behaviour वाली महिला बताया. साथ ही कहा कि उसने चार साल की उम्र में मुझे किडनैप कर लिया और जापान से अमेरिका आ गई. तब फुका महज चार साल की थी. 20 साल बाद अब वो अपने पिता से मिल सकी है. वो भी सोशल मीडिया के जरिए.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










