
20 साल बाद नीतीश ने क्यों छोड़ा बिहार का गृह विभाग? देखें शंखनाद
AajTak
बिहार चुनाव में प्रचार के दौरान देश के गृहमंत्री अमित शाह ने तारापुर की रैली में कहा था कि वो सम्राट चौधरी को बड़ा आदमी बनाएंगे. आज वो बयान सच होता नजर आ रहा है. बिहार में आज विभागों का बंटवारा कर दिया गया है..यहां सबसे बड़ा कद सम्राट चौधरी का देखने को मिला है. 20 साल बाद नीतीश कुमार ने गृह विभाग छोड़ा है. ये विभाग अब BJP के पास चला गया है. डिप्टी CM सम्राट चौधरी गृह विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे. देखें शंखनाद.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











