
20 साल पहले लगाया, बेटे की तरह की देखभाल... पेड़ कटा तो फूट-फूटकर रोई बुजुर्ग महिला- VIDEO
AajTak
छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें एक बुजुर्ग महिला एक कटे हुए पेड़ को पकड़ कर रो रही है. बताया जाता है कि महिला ने 20 साल पहले इस पेड़ को लगाया था. लेकिन एक व्यापारी ने इस पेड़ को चोरी से कटवा दिया.
छत्तीसगढ़ का एक बेहद भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो को प्रकृति के प्रति प्यार और भावनाओं से जोड़कर देख रहे हैं. दरअसल, मामला एक पेड़ के काटने का है. एक बुजुर्ग महिला ने 20 साल पहले पीपल का एक पेड़ लगाया था. इस पीपल के पेड़ को वह अपने बेटे की तरह मानती थी और उसकी देखरेख करती थी. लेकिन जब उसे काट दिया गया तो वह भावुक हो गई और फूट-फूट कर रोने लगी.
पेड़ को कटा देख रोने लगी महिला
मामला छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के सर्रागोंदी गांव का है. यहां एक बुजुर्ग महिला कटे हुए पीपल के पेड़ को पकड़कर चिल्ला-चिल्ला कर रो रही है. बुजुर्ग महिला ने 20 साल पहले अपने हाथों से पीपल का पेड़ लगाया था. वह रोज इस पेड़ को पानी देती थी और उसकी पूजा करती थी. वहीं जब पीपल के इस पेड़ को काट दिया गया तो वे खुद को रोक न सकीं और जोर-जोर से रोने लगीं. जब गांव वाले पीपल के पेड़ के नीचे पहुंचे तो महिला को रोता देख वो भी भावुक हो गए.
यह भी पढ़ें: मुगल भी नहीं काट पाए थे यह चमत्कारी पेड़, जानें क्यों खास है ये पिंडदान स्थल
ग्रामीणों ने कहा कि महिला पीपल के पेड़ की बहुत सेवा करती थी. पेड़ कटने से गुस्साए ग्रामीणों ने खैरागढ थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है और थाने के सामने प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का आरोप है कि एक जमीन व्यापारी इमरान मेमन के इशारे पर इस पेड़ को काटा गया है. ग्रामीणों का कहना है कि यह पेड़ ग्रामीणों की श्रद्धा और आस्था का केंद्र रहा है.
ग्रामीणों ने बताया है कि यह पेड़ सरकारी जमीन पर था. ग्रामीण हर दिन इसकी पूजा-अर्चना करते थे. ग्रामीणों का आरोप है कि खैरागढ़ निवासी इमरान मेमन ने अपने एक साथी प्रकाश कोसरे के साथ मिलकर इस पेड़ को कटवाया. इस मामले को लेकर ग्रामीण प्रमोद पटेल ने थाना खैरागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










