
20 लाख फोलोअर्स वाले इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर ने किया ऐसा कांड, मिली 11 साल की सजा
AajTak
अमेरिका में एक इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर को धोखाधड़ी के मामले में 11 साल कैद की सजा सुनाई गई है. इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर नाइजीरिया का रहने वाला है और इंस्टाग्राम पर इसके 20 लाख से ज्यादा फोलोअर्स हैं. सोशल मीडिया पर इसे 'अरबपति गुच्ची मास्टर' (Billionaire Gucci Master) के नाम से भी जाना जाता है.
अमेरिका में लॉस एंजेलिस की एक अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर को 11 साल की कैद की सजा सुनाई है. इंफ्लुएंसर का नाम रमोन अब्बास (Ramon Abbas) है, जो नाइजीरिया का रहने वाला है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, @hushpuppi नाम से बने इसके इंस्टाग्राम अकाउंट को 20 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. अप्रैल 2021 में कोर्ट ने अब्बास को मनी लॉन्ड्रिंग केस में दोषी ठहराया था.
ब्लूमबर्ग के अनुसार, नाइजीरिया में पैदा हुए अब्बास के इंस्टाग्राम पर 20 लाख से ज्यादा फोलोअर्स हैं. सोशल मीडिया पर अब्बास अपनी शाही जिंदगी के लिए मशहूर है. अब्बास अक्सर अपने अकाउंट से लग्जरी गाड़ियां जैसे रोल्स रॉयस या फेरारी के सामने मुस्कुराते हुए या अपने प्राइवेट जेट की सीट पर मस्ती करते हुए फोटो पोस्ट करता था. अब्बास को सोशल मीडिया पर 'नाइजीरियन बिग बॉय' और 'ऑनलाइन ठगी का शार्टहैंड' के रूप में जाना जाता है.
130 करोड़ अमेरिकी डॉलर चोरी करने का आरोप
अदालत ने रमोन अब्बास को मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश में शामिल होने के आरोप में 135 महीने यानी 11 साल 3 महीने की सजा सुनाई है. अमेरिकी सरकार के अनुसार, अब्बास ने कोरियाई हैकर्स की मदद से 1.3 बिलियन डॉलर से ज्यादा धन को लूटने का प्रयास किया था. अदालत ने अप्रैल 2021 में अब्बास को कोरियाई हैकर्स की मदद से चोरी करने के प्रयास के आरोप में दोषी ठहराया था.
कई देशों के बैंकों में अब्बास का खाता
अब्बास ने अदालत में बताया कि सजा काट रहे मनी लॉन्ड्रर घालेब अलौमरी (Ghaleb Alaumary) का बैंक खाता उसने ही रोमानिया और बुल्गारिया में खुलवाया था. कनाडा के ओंटारियो का रहने वाला अलौमरी को भी सितंबर में मनी लॉन्ड्रिंग के दो मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद 11 साल से अधिक की सजा सुनाई गई है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









