
20 अक्टूबर को दौसा में रैली करेंगीं प्रियंका गांधी, ERCP को लेकर भाजपा को घेरने की तैयारी
AajTak
राजस्थान के 13 जिलों के लिए ईआरसीपी की तैयारी की गई थी, ताकि बंजर होते इस क्षेत्र में एक बार फिर सिंचाई के लिए पानी मिल सके. लेकिन अभी तक ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं किया गया है.
राजस्थान में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे ही ERCP एक राजनीतिक मुद्दा बनता जा रहा है. राजस्थान के 13 जिलों के लिए ईआरसीपी की तैयारी की गई थी, ताकि बंजर होते इस क्षेत्र में एक बार फिर सिंचाई के लिए पानी मिल सके. लेकिन अभी तक ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं किया गया है.
इस मामले में एक ओर तो भाजपा की केंद्र सरकार का कहना है कि ईआरसीपी की संशोधन डीपीआर राज्य की सरकार ने नहीं भेजी. ऐसे में जब भाजपा की सरकार आएगी तो ईआरसीपी को लागू किया जाएगा. वहीं राजस्थान की सरकार का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयपुर और अजमेर में जनता से वादा किया था, लेकिन उन्होंने वादाखिलाफी की है और ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं किया है.
20 को कांदोली पहुंचेंगी प्रियंका
ऐसे में कांग्रेस अब ईआरसीपी के पक्ष में भाजपा के खिलाफ वादाखिलाफी यात्रा निकाल रही है, जिसकी शुरुआत 16 अक्टूबर को बारां में मल्लिकार्जुन खड़गे के द्वारा की गई थी. अब 20 अक्टूबर को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी दौसा के कांदोली में आएंगीं और ईआरसीपी को लेकर निकल जा रही वादाखिलाफी यात्रा के तहत रैली को संबोधित करेंगीं.
प्रियंका की रैली को लेकर तैयारियां तेज

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











