
2-6 इंच की हाइट बढ़ाने के लिए इंजीनियर्स अपना रहे ये अनोखा तरीका, कर रहे लाखों का खर्च
AajTak
हाल ही में एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि कम हाइट से परेशान गूगल, मेटा, अमेजन के आईटी कर्मचारी हाइट बढ़ाने के लिए लाखों रुपए खर्च कर रहे हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि हाइट बढ़ाने के लिए ये लोग 70 हजार डॉलर से लेकर 150,000 डॉलर तक खर्च कर रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कैसे की जाती है ये सर्जरी.
लंबाई किसी भी व्यक्ति की पर्सनैलिटी में चार चांद लगा देती है. अक्सर हाइट कम होने के कारण लोगों में कॉन्फिडेंस की कमी देखने को मिलती है. हाइट बढ़ाने और लंबे दिखने के लिए लोग कई तरह के तरीके अपनाते हैं. वहीं, महिलाएं लंबी दिखने के लिए हील्स का सहारा लेती है. हाल ही में एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. हाइट बढ़ाने के लिए आईटी कर्मचारियों के बीच एक अजीब सा ट्रेंड देखने को मिल रहा है.
हाल ही में लास वेगस की एक सर्जन ने इस बात का खुलासा किया है कि फेमस कंपनियों गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन और मेटा के आईटी कर्मचारी मात्र तीन इंच हाइट बढ़ाने के लिए लाखों रुपए खर्च कर रहे हैं. इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि जेंडर के आधार पर लोगों में इसकी कितनी रुचि है. लंबी हाइट को लेकर लोगों के बीच की इस दीवानगी के बारे में अक्सर बात नहीं की जाती.
इस रिपोर्ट को अमेरिकन इंटरनेशनल मंथली मेन्स मैगजीन GQ में पब्लिश की गई थी. साल 2016 में लिम्बप्लास्टएक्स इंस्टीट्यूट के संस्थापक केविन देबिपरशाद ने खुलासा किया है कि गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन और मेटा के कर्मचारी लंबे दिखने के लिए 75 हजार डॉलर (लगभग 5,976,727.50 रुपये) तक खर्च कर रहे हैं.
रिपोर्ट में यह भी जोड़ा गया कि हाइट बढ़ाने के इस पूरे प्रोसेस में 70 हजार डॉलर से लेकर 150,000 डॉलर तक का खर्चा आता है, जो कि इस बात पर निर्भर करता है कि व्यक्ति अपनी हाइट को कितने इंच तक बढ़ाना चाहता है, उदाहरण के लिए 3,4,5 या 6 इंच. देबिपरशाद ने बताया कि उनके बहुत सारे क्लाइंट्स पुरुष हैं लेकिन उन्होंने बहुत सी महिला क्लाइंट्स का भी इलाज किया है.
तो, ये कैसे काम करता है?
किसी भी व्यक्ति की हाइट उसके पैरों की लंबाई पर निर्भर करती है. आर्टिफिशियल तरीके से हाइट बढ़ाने के इस प्रोसेस में, व्यक्ति के थाई बोन जिसे जांघ की हड्डी या फीमर भी कहा जाता है, को तोड़कर उसमें मेटल के नेल्स डाले जाते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










