
2 साल से रात को घोड़े की तरह 'हिनहिना' कर पड़ोसियों को किया तंग, अब मिली ये सजा
Zee News
रूस में एक शख्स को 3 साल 5 महीने की सजा सुनाई गई है क्योंकि वो रातभर घोड़े की आवाज निकालकर अपने पड़ोसियों की नींद खराब किया करता था. दुनिया में ऐसा पहली बार है जब दूसरों की नींद खराब करने के लिए किसी को सजा मिली हो.
मास्को: रूस (Russia) से एक अनोखा मामला सामने आया है. सुनने में शायद अजीब लगे पर यहां एक शख्स को सिर्फ इसलिए गिरफ्तार किया गया है क्योंकि वो रात अपने पड़ोसियों को रात के वक्त सोने नहीं देता था. दिलचस्प बात ये है कि ये शख्स दूसरों को परेशान करने के लिए घोड़े की आवाज का इस्तेमाल किया करता था. बताया जाता है कि युरी कोंड्रात्येव (Yuri Kondratyev) नाम का शख्स रात में रोजाना करीब 2 घंटे तक घोड़े के हिनहिनाने और भागने की आवाज निकालता था, जिससे आसपास रहने वाले लोगों की नींद खराब होती थी. पड़ोसी इस शख्स की आदत से इतने परेशान थे कि उन्होंने 80 बार इसकी शिकायत पुलिस और स्थानीय अधिकारियों से की. लेकिन जुर्माना देकर छोड़ दिए जाने वाले इस अपराध के कारण वो बचता रहा. लेकिन आखिरकार पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर ही लिया. रूसी कानून के तहत पड़ोसियों को लगातार परेशान करने के लिए शख्स को अब 3 साल 5 महीने की सजा दी गई है.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



