
2 साल से कर रहे थे इंतजार, वर्ल्ड कप में मिला सरप्राइज चांस, जानें ईशान किशन की वापसी की कहानी
AajTak
BCCI ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए चौंकाने वाला फैसला लेते हुए ईशान किशन और रिंकू सिंह को टीम में शामिल किया है, जबकि शुभमन गिल और जितेश शर्मा को बाहर कर दिया गया. SMAT और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर किशन की वापसी हुई है, वहीं रिंकू सिंह को फिनिशर के रूप में दूसरा मौका मिला है.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान शनिवार को मुंबई में किया गया. चर्चा थी की वर्ल्ड कप में टीम में उन्हीं खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा, जो हाल में टी20 सीरीज का हिस्सा रहे हैं. लेकिन चयनकर्ताओं ने ईशान किशन के नाम पर मुहर लगाकर सभी को चौंका दिया. किशन न तो अटकलों में थे और न ही प्लानिंग का हिस्सा थे. वो करीब 2 साल से टीम से बाहर चल रहे थे. फिर अचानक उन्हें वर्ल्ड कप में टीम में जगह कैसे मिल गई. आइए आपको ईशान किशन की वर्ल्ड कप टीम में वापसी की कहानी बताते हैं...
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का ईशान किशन को मिला इनाम
हाल के समय में ईशान किशन भारत की T20I योजनाओं का हिस्सा नहीं थे. ऐसा लग रहा था कि विकेटकीपरों की रेस में वह संजू सैमसन, जितेश शर्मा, ध्रुव जुरेल और ऋषभ पंत से पीछे हैं. लेकिन अब ईशान ने सीधे घरेलू T20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम में जगह बना ली है.
हालांकि अजीत अगरकर और सूर्यकुमार यादव ने शुभमन गिल को बाहर करने और किशन को शामिल करने के पीछे कॉम्बिनेशन शब्द का इस्तेमाल किया, लेकिन इसमें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) में किशन का शानदार प्रदर्शन भी अहम रहा.
यह भी पढ़ें: 'वो अच्छे प्लेयर, लेकिन टीम कॉम्बिनेशन जरूरी...', शुभमन गिल को बाहर करने पर बोले चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर
ईशान किशन ने झारखंड को अपनी पहली SMAT खिताबी जीत दिलाई, वह भी अजेय रहते हुए. उन्होंने टूर्नामेंट में 517 रन बनाए, जो सबसे ज्यादा थे. इसके अलावा उन्होंने 33 छक्के लगाए (टूर्नामेंट में सर्वाधिक), और उनका स्ट्राइक रेट रहा 197.32 का रहा. T20I में ओपनर के रूप में शुभमन गिल की नाकामी के चलते किशन की यह वापसी और भी चौंकाने वाली लेकिन प्रभावशाली बन गई.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












