
2 साल से एक भी 2000 के नोट की छपाई नहीं, सरकार ने बताया क्या है प्लान
AajTak
धीरे-धीरे 2000 रुपये के नोट सर्कुलेशन में कम क्यों हो रहे हैं? एटीएम मशीन से भी 2000 रुपये के नोट कम निकल रहे हैं? हर किसी के मन में सवाल पैदा हो रहा था कि आखिरी 2000 रुपये के नोट कम होने के पीछे वजह क्या है? जिसका जवाब अब सरकार ने ही दे दिया है.
धीरे-धीरे 2000 रुपये के नोट सर्कुलेशन में कम क्यों हो रहे हैं? एटीएम मशीन से भी 2000 रुपये के नोट कम निकल रहे हैं? हर किसी के मन में सवाल पैदा हो रहा था कि आखिर 2000 रुपये के नोट कम होने के पीछे वजह क्या है? जिसका जवाब अब सरकार ने ही दे दिया है. सरकार ने लोकसभा में बताया है कि पिछले दो वर्षों में 2 हजार रुपये के एक भी नोट की छपाई नहीं हुई है. वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने संसद में यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि नोटों की प्रिंटिंग को लेकर आरबीआई के साथ बातचीत कर सरकार फैसला लेती है. अप्रैल 2019 के बाद से एक भी नया 2000 का बैंक नोट नहीं छापा गया है. यही नहीं, अनुराग ठाकुर ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में लगातार 2000 रुपये के नोट प्रचलन में घटे हैं. उन्होंने बताया कि 30 मार्च 2018 को 2000 रुपये के 336.2 करोड़ नोट सर्कुलेशन में थे, जबकि 26 फरवरी 2021 को इसकी संख्या घटकर 249.9 करोड़ रह गई. वहीं मार्च, 2020 के अंत तक चलन में मौजूद 2,000 के नोटों की संख्या 273.9 करोड़ थी. जबकि मार्च- 2019 के अंत में 2000 के नोटों की संख्या 329.1 करोड़ थी.More Related News

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












