
2 साल की बेटी को रेस्टोरेंट में भूल गया Delhi का परिवार, जुड़वां बच्चियों के फेर में हो गई भारी मिस्टेक
AajTak
MP News: दिल्ली के श्रद्धालु अपनी दो वर्षीय बालिका को बड़वाह में पंचवटी होटल में खाना खाने के बाद भूलवश वहीं छोड़ गए. होटल स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए बालिका को पुलिस के सुपुर्द किया. इस बीच, बालिका के परिजन बड़वाह से करीब 10 किमी दूर कुरावद तक निकल गए थे.
MP News: खरगोन में पर्यटक माता-पिता की घोर लापरवाही का मामला सामने आया है. दिल्ली से ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शनार्थ आया एक परिवार अपनी 2 साल की बच्ची को होटल में छोड़कर चला गया. पुलिस ने दो घंटे में परिवार को ढूंढ निकाला. माता-पिता ने कहा कि उनकी जुड़वां बेटियां हैं. उन्हें लगा कि एक उनकी गाड़ी और दूसरी दादा-दादी की कार में बैठी है. ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर के दर्शन कर लौट रहे दिल्ली के श्रद्धालु अपनी दो वर्षीय बालिका को बड़वाह में पंचवटी होटल में खाना खाने के बाद भूलवश वहीं छोड़ गए. होटल स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए बालिका को पुलिस के सुपुर्द किया. इस बीच, बालिका के परिजन बड़वाह से करीब 10 किमी दूर कुरावद तक निकल गए थे.
एसडीओपी अर्चना रावत, टीआई निर्मल श्रीवास एवं बड़वाह पुलिस की तत्परता से 2 वर्ष की बच्ची को कुछ ही समय में उसके माता पिता की तलाश कर जिम्मे किया.
एसडीओपी अर्चना रावत के अनुसार, थाना बड़वाह पर पंचवटी होटल के कर्मचारी मोहन सिंह अपने साथी शंभूसिंह अन्य दो व्यक्तियों के साथ करीबन दो साल की बच्ची को थाने लेकर आये थे. साथ ही बताया कि पंचवटी होटल पर बालिका रो रही थी. इसके माता-पिता शायद गलती से छोड़कर चले गए हैं. तत्काल टीम का गठन कर खोजबीन अभियान शुरू किया.
सोशल मीडिया पर फैलाई जानकारी एसडीओपी और टीआई की गठित टीम में 2 वर्ष की बालिका के माता पिता की तलाश के सीमावर्ती थानों को सूचना देकर थाना बलवाडा, सनावद, बडवाह एवं सीमावर्ती थाना सिमरोल में तत्काल चेकिंग लगाई और सोशल मीडिया पर टैक्सी ड्रायवरों के वाट्सएप ग्रुप समेत अन्य ग्रुप्स पर उक्त बालिका के फोटो डाले. कुछ देर बाद सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि दो कार से पंचवटी होटल पर खाना खाने रुके लोगों की बच्ची है, जो इंदौर तरफ कुरावद तक पहुंच चुके है, जो वापस आ रहे हैं.
माता-पिता को लगा उनकी जुड़वां बेटी दूसरी गाड़ी में बैठी है. बालिका-बालिका के माता पिता थाने पर उपस्थित हुए. उन्होंने बताया कि दो गाड़ी से परिवार के लोग ओंकारेश्वर दर्शन के लिए गये थे. जहां से दर्शन करने के बाद महाकालेश्वर उज्जैन जा रहे हैं. दिल्ली से आए हैं और पंचवटी होटल पर खाना खाते समय वापस गाड़ी में बैठ गए.
कुछ देर बाद बच्ची के परिजन थाने पर आए, जिनसे पूछताछ की तो बच्ची का नाम रूही आबुआ बताया और बच्ची के पिता का नाम विकास आबुआ, माता सिमरन आबुआ निवासी 4/31-ए न्यू विश्वास नगर शहादरा दिल्ली का होना बताया. वे एक कंपनी के मालिक भी हैं.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







