
'2 साल का रिलेशन, शादी का झांसा और रेप...', प्रेग्नेंट होने पर नाबालिग ने सुनाई आपबीती
AajTak
अंबाला में 14 साल की लड़की का 5 महीने की गर्भवती होने का मामला सामने आया है. पीड़िता का कहना है कि 2 साल पहले उसकी मुलाकात बिहार निवासी गणेश से हुई थी. इसके बाद दोनों ने साथ रहने की कसमें खाईं. जब वो गर्भवती हुई तो वो छोड़कर फरार हो गया.
हरियाणा के अंबाला में 14 साल की लड़की का 5 महीने की गर्भवती होने का मामला सामने आया है. पीड़िता का कहना है कि लड़का 2 साल से शादी का झांसा देकर उसके साथ रिलेशनशिप में था. इस दौरान उसने शारीरिक संबंध बनाए. जब वो गर्भवती हो गई तो वो छोड़कर फरार हो गया. पीड़िता ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.
पीड़िता के मुताबिक, 2 साल पहले उसकी मुलाकात बिहार निवासी गणेश से हुई थी. इसके बाद दोनों ने साथ रहने की कसमें खाईं. जब वो गर्भवती हुई तो वो छोड़कर फरार हो गया. वो बिहार का रहने वाला है और अंबाला कैंट में सब्जी बेचने का काम करता है. इस मामले में उसने महेश नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है.
नाबालिग का मेडिकल करवाया जाएगा- पुलिस
मामले की जांच कर रही महिला अधिकारी देवेंद्र कौर ने बताया कि लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. वो दावा कर रही है कि 5 महीने की गर्भवती है. उसका मेडिकल करवाया जाएगा. उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
बीते दिनों पंजाब के बटाला से भी हैवानियत का मामला सामने आया था. यहां 62 साल के एक व्यक्ति पर गांव की 15 साल की नाबालिग लड़की ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था. पीड़िता की मां का कहना था कि वो आंगनबाड़ी सेविका है और पति मजदूरी करता है. दोनों अपने काम पर गए हुए थे और बेटी घर में अकेली थी.
इसी दौरान गांव में राशन डिपो चलाने वाला जोगिंदर पाल घर में आया और बेटी के साथ रेप किया. इसके बाद किसी को न बताने की बात कहकर चला गया. इसके बाद जब छोटी बेटी घर आई तो बड़ी बहन को रोते हुए देखा. इसके बाद जब वो घर पहुंची तो बेटी ने रोते हुए आपबीती सुनाई. इसके बाद पुलिस में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











