
2 शार्प शूटर गिरफ्तार, मूसेवाला मर्डर के 'तिहाड़ कनेक्शन' वाली थ्योरी पर लगी मुहर!
AajTak
दिल्ली और पंजाब पुलिस ने मिलकर मशहूर सिंगर की हत्या की साजिश का पर्दाफाश करने का जो ताना-बाना बुना है, उसमें एक के बाद एक शूटर फंसते जा रहे हैं. पंजाब पुलिस ने बठिंडा से शार्प शूटर केशव और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, केशव पर आरोप है कि उसने शूटरों को हथियार सप्लाई किए थे. केशव वही शख्स है जिसे हत्या वाले दिन यानी 29 मई को केकड़ा के साथ देखा गया था. पुलिस सूत्रों का मानना है कि केशव, केकड़ा और निक्का ने सिद्धू मूसेवाला के घर की रेकी की थी. ये केकड़ा ही था जो कनाडा में बैठे गोल्डी बरार को फोन पर पल-पल की जानकारी दे रहा था. गोल्डी बरार ने ही केकड़ा को भेजा था. पंजाब पुलिस ने केशव के साथी चेतन को गिरफ्तार किया है. पंजाब पुलिस की 6 से ज्यादा टीमें मूसेवाला मर्डर के शूटरों की तलाश कर रही हैं.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









