
2 बेडरूम फ्लैट की कीमत में मिल रहा पूरा आईलैंड, खूबसूरती ऐसी कि देखते रह जाएं आप
Zee News
Scottish Island in just 50 Lakh rupee: आइलैंड में कहीं पर भी कंस्ट्रक्शन का काम नहीं हुआ है. यानी इस द्वीप में एक लकड़ी का छोटा सा केबिन तक नहीं है. यहां कुछ समय पहले तक लोग गर्मियों के मौसम में अपनी भेड़ें चराने आते थे.
लंदन: अपना घर होना हर किसी की ख्वाहिश होती है, भले ही वो दो कमरों का हो. बहुत से लोग अपने सपनों का घर खरीदने के लिये क्या कुछ नहीं करते. कई बार बजट कम होने पर लोग अपना पसंदीदा मकान या फ्लैट खरीदने के लिए कुछ इंतजार करने को भी तैयार हो जाते हैं. ऐसे में कोई आपसे कहे कि 2 बेडरूम फ्लैट के बजट में एक पूरा आईलैंड (Island) मिल सकता है तो किसी को भी यकीन नहीं होगा, लेकिन ये सच है. दरअसल ये आईलैंड, स्कॉटलैंड के पश्चिमी तट पर स्थित है. 22 एकड़ का ये स्कॉटिश द्वीप 70,000 यूएस डॉलर यानी करीब 51 लाख रुपये में सेल पर है. आईलैंड की वाइल्ड लाइफ पर्यावरण प्रेमियों को अलग सुकून देती है. वहीं पूरी तरह निर्जन ये आइलैंड अचिल्टिबुई से महज 1.5 मील की दूरी पर स्थित हैं जहां करीब 300 लोग ही रहते हैं.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



