
2 बार होंगे CBSE एग्जाम... तैयारी नहीं है तो क्या फरवरी की परीक्षा छोड़ सकते हैं?
AajTak
CBSE 10th Exam 2025: सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा शुरू होने वाली है और इस बार दो बार परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. ऐसे में जानते हैं इससे जुड़े क्या नियम हैं?
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं जल्द ही शुरू होने वाली हैं. इस बार 10वीं बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लेने वाले स्टूडेंट्स के पास दो बार परीक्षा देने का मौका होगा. फरवरी में होने वाली पहली परीक्षा में हिस्सा लेने के बाद अगर किसी के अच्छे नंबर नहीं आते हैं तो वो मई में होने वाली दूसरी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे. यानी उन्हें अपना रिजल्ट सुधारने के लिए एक और मौका मिलेगा. ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि अगर किसी की फरवरी परीक्षा के लिए तैयारी अच्छी नहीं है तो वो क्या फरवरी वाले एग्जाम स्किप कर सकता है? तो जानते हैं क्या है नियम...
क्या फरवरी के एग्जाम स्किप कर सकता है?
जो पैरेंट्स या स्टूडेंट्स ऐसा करने की सोच रहे हैं, उन्हें बता दें कि फरवरी वाली परीक्षा में सभी को हिस्सा लेना अनिवार्य है. पहली परीक्षा सभी स्टूडेंट्स के लिए अनिवार्य है जबकि दूसरी परीक्षा सिर्फ नंबर सुधारने के लिए है. ये दूसरे ऑप्शन की तरह नहीं है जबकि ये कुछ विषयों में नंबर सुधारने के लिए एक अवसर है.
अगर कोई पहली परीक्षा के 3 या उससे अधिक विषयों की परीक्षा में अनुपस्थित रहता है तो उसे दूसरी परीक्षा में बैठने का मौका नहीं मिलेगा.
फेल होने पर भी नहीं मिलेगा मौका
पहली परीक्षा में तीन या उससे अधिक विषयों में फेल हो जाने पर, वैसे छात्रों को दूसरी परीक्षा में बैठने का मौका नहीं मिलेगा. उन्हें 2027 की बोर्ड परीक्षा देनी होगी. ऐसे में स्टूडेंट्स केवल दूसरी परीक्षा पर निर्भर न रहें और पहली परीक्षा को ही मुख्य अवसर मानकर पूरी तैयारी करें. लेकिन, कम्पार्टमेंट परिणाम वाले छात्र भी कम्पार्टमेंट श्रेणी के अंतर्गत दूसरी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









