
2 बच्चों को बचाने के लिए ऑस्ट्रेलिया के सबसे खतरनाक सांप से भिड़ी बिल्ली, हुआ ये हाल
AajTak
अक्सर कहा जाता है कि कुत्ता सबसे वफादार जानवर होता है लेकिन ऑस्ट्रेलिया में एक बिल्ली ने अपनी जान पर खेलकर साबित किया है कि वफादारी के मामले में बिल्लियां भी कम नहीं हैं. दुनिया के दूसरे सबसे विषैले सांप ईस्टर्न ब्राउन से दो बच्चों को बचाने के लिए इस बिल्ली ने अपनी जान दे दी.
अक्सर कहा जाता है कि कुत्ता सबसे वफादार जानवर होता है लेकिन ऑस्ट्रेलिया में एक बिल्ली ने अपनी जान पर खेलकर साबित किया है कि वफादारी के मामले में बिल्लियां भी कम नहीं हैं. दुनिया के दूसरे सबसे विषैले सांप ईस्टर्न ब्राउन से दो बच्चों को बचाने के लिए इस बिल्ली ने अपनी जान दे दी. ये घटना ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड शहर में हुई है. जानकारी के मुताबिक दो बच्चे अपने घर के बैक गार्डन में खेल रहे थे कि तभी वहां एक ईस्टर्न ब्राउन नाम का सांप दिखाई दिया. इस बिल्ली ने पूरी ताकत के साथ सांप के साथ लोहा लिया और बच्चों की जान बचाने में कामयाब रही. नेशनल ज्योग्राफिक के मुताबिक ईस्टर्न ब्राउन ऑस्ट्रेलिया का सबसे डेडली सांप है और ये सांप दूसरे सांपों की तुलना में ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा लोगों की जान लेने के जिम्मेदार होते हैं. ईस्टर्न ब्राउन सांप बेहद आक्रामक और तेज रफ्तार से लैस होते हैं. इन्हें काफी जल्दी गुस्सा भी आता है और ये ऑस्ट्रेलिया के सबसे विषैले सांपो में शुमार हैं और पूरी दुनिया में ये सबसे विषैले सांपो में दूसरे स्थान पर हैं. यही कारण था कि इस सांप का एक वार भी इन बच्चों के लिए घातक हो सकता था. आर्थर ने जैसे ही इस सांप को देखा था वो उसी समय इस पर झपट पड़ा था.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









