
2 घंटे की गर्लफ्रेंड, 21000 रुपये फीस... मॉडल ने पेश किया अनोखा 'क्रिसमस ऑफर'
AajTak
अमेरिका में एक मॉडल ने अनोखा क्रिसमस ऑफर पेश किया है. इसके तहत वह ऐसे सिंगल युवकों की किराए पर गर्लफ्रेंड बनने के लिए तैयार हैं, जिससे छुट्टियों में घर पर उसके लव लाइफ को लेकर सवाल किये जाते हैं. सिंगल होने की वजह से ऐसे मजाक और सवाल से बचने के लिए सिंगल पैसे देकर उन्हें अपना गर्लफ्रेंड बना सकते हैं.
मियामी में एक मॉडल ने क्रिसमस पर सिंगल लड़कों के लिए स्टैंड-इन गर्लफ्रेंड बनने का ऑफर पेश किया है. उनका कहना है कि सही कीमत चुकाने वाले पुरुषों के लिए वह उसकी प्रेमिका के रूप में डिनर पर उसके परिवार से मिलने जा सकती हैं.
29 वर्षीय जेसनिया रेबेका ने कहा कि मुझे पारिवारिक क्रिसमस डिनर में स्टैंड-इन गर्लफ्रेंड बनने के लिए पैसे मिलने पर मैं बर्तन भी धो दूंगी. बस इसके लिए कुछ ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. रेबेका खुद को हर बैचलर की विशलिस्ट में खुद को सबसे ऊपर रखती हैं.
घर पर लव लाइफ से जुड़े सवाल से बचने का बेहतरीन उपाय उनका कहना है कि जब सिंगल पुरुष छुट्टियों के लिए घर जाते हैं, तो उन्हें अक्सर अपने लव लाइव के बारे में सवालों से बचने के लिए मजबूर होना पड़ता है. ऐसे में रेबेका ने ऐसे सिंगल्स के लिए कुछ पैकेज पेश किया है.
हर घंटे के देने होंगे 12 हजार रुपये मियामी की इस महिला सोशल मीडिया पर अपने क्रिसमस गर्लफ्रेंड पैकेज की घोषणा की है. इसमें कुछ सेवाओं की कीमत $150 (12 हजार रुपये) प्रति घंटे से शुरू होता है. उन्होंने कहा कि मैं सिंगल पुरुषों की छुट्टियों के लिए एक बेहतरीन सेवा प्रदान कर रही हूं. इसमें तीन अलग-अलग पैकेज हैं.
मॉडल ने पेश किया तीन पैकेज सिल्वर पैकेज चुनने वाले सिंगल पुरुषों को जेसनिया को $250 (21 हजार रुपये ) का भुगतान करने के साथ-साथ उसे एक उपहार देना पड़ेगा. बदले में रेबेका उस लड़के के परिवार के साथ उसकी गर्लफ्रेंड बनकर दो घंटे के लिए खाना खाने और कुछ चुटकुले सुनाने के लिए आएंगी.
गोल्ड पैकेज में तीन घंटे रहेंगी साथ वहीं गोल्ड पैकेज के लिए $450 (38 हजार रुपये) चुकाने होंगे. इसके तहत जेसेनिया क्रिसमस के दिन तीन घंटे पैसा देने वाले के साथ उसके घर पर रहेंगी. इस दौरान वह एक प्यारी कहानी गढ़ेंगी कि वह भुगतान करने वाले व्यक्ति से कैसे मिली, ताकि उसके परिवार को पता न चले कि वह किराए पर उसकी गर्लफ्रेंड बनी है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










