
2 करोड़ कमाती हूं, इस शर्त के बिना नहीं करूंगी शादी... AI प्रोफेशनल्स में नया ट्रेंड
AajTak
AI की दुनिया में जहां सैलरी करोड़ों में पहुंच रही है, वहीं रिश्तों को लेकर भी सोच बदलती नजर आ रही है. OpenAI में काम करने वाली 31 वर्षीय गुजरि सिंह ने साफ कर दिया है कि वह बिना प्रेनप्चुअल एग्रीमेंट साइन किए शादी नहीं करेंगी. जानें क्या है प्रेनप्चुअल एग्रीमेंट.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेक्टर की तेज रफ्तार ग्रोथ ने सिर्फ जॉब का बाजार नहीं बदला है, बल्कि युवाओं की सोच,खासतौर पर पैसे और रिश्तों को लेकर भी बदल दी है. इसी बदलती सोच की मिसाल हैं गुजरि सिंह, जो OpenAi में काम करती हैं और शादी से पहले एक साफ शर्त रखती हैं-प्रेनप्चुअल एग्रीमेंट (प्रेनप) साइन करना जरूरी होगा.
रिपोर्ट के मुताबिक, 31 साल की गुजरि सिंह OpenAi की सेल्स टीम में कार्यरत हैं. उनकी सालाना सैलरी 2 लाख से 3 लाख अमेरिकी डॉलर के बीच बताई गई है, जो इंडियन करेंसी में 2 करोड़ रुपये से अधिक बैठती है. सिर्फ सैलरी ही नहीं, उनके पास कंपनी की इक्विटी भी है, जिससे भविष्य में उनकी कुल संपत्ति और तेजी से बढ़ सकती है.
द न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सिंह ने साफ कहा कि प्रेनप्चुअल एग्रीमेंट उनके लिए 'नॉन-नेगोशिएबल' है. उनका मानना है कि उनकी मौजूदा आय उनके करियर का शिखर नहीं है, बल्कि वे अभी अपने आर्थिक सफर की शुरुआत में हैं. ऐसे में वे अपने वर्तमान और भविष्य के एसेट्स की सुरक्षा को बेहद जरूरी मानती हैं. उनके अनुसार, यह फैसला अविश्वास से नहीं, बल्कि दूरदर्शिता से जुड़ा है.
प्रेनप्चुअल एग्रीमेंट क्या होता है?
प्रेनप्चुअल एग्रीमेंट एक कानूनी समझौता होता है, जिसे शादी से पहले होने वाले पति-पत्नी आपसी सहमति से साइन करते हैं. इसमें तय किया जाता है कि भविष्य में तलाक, अलगाव या मृत्यु की स्थिति में संपत्ति, निवेश, कर्ज और कमाई का बंटवारा कैसे होगा.
रिश्तों में पैसों को लेकर बदली सोच

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









