
2 इंच लंबा दिखने के लिए कराई सर्जरी, फिर जो इस शख्स के साथ हुआ, किसी सजा से कम नहीं
AajTak
ये शख्स सोशल मीडिया पर काफी फेमस है. इसने अपनी हाइट बढ़ाने के लिए एक करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर दिए. उसकी हाइट 2 इंच बढ़ भी गई. उसने इसे दुनिया की सबसे दर्दनाक सर्जरी बताया है.
आपने ब्यूटी से जुड़ी सर्जरी के बारे में जरूर सुना होगा. जिसमें लोग अपने होठ मोटे करा लेते हैं, फेस का शेप बदलवा लेते हैं. लेकिन क्या कभी हाइट बढ़ाने की सर्जरी के बारे में सुना है? अब इस सर्जरी का चलन भी तेजी से बढ़ रहा है. हालांकि इसे काफी दर्दनाक माना जाता है. एक 29 साल के इन्फ्लुएंसर ने ये सर्जरी करवाई है.
उसने कहा कि दुनिया का सबसे दर्दनाक ऑपरेशन कराने के बाद उसकी लंबाई 2 इंच बढ़ गई है. लेकिन उसे इतना ज्यादा दर्द का सामना करना पड़ रहा है कि वो सो भी नहीं पा रहा. इस शख्स का नाम येफरसन कोसियो है. वो कोलंबिया का रहने वाला है. उसकी हाइट पहले 5'8 थी लेकिन अब 6 फीट हो गई है.
उसने अपनी टांगों को लंबा करवाया है. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, कोसियो ने कहा, 'मैंने पूरी दुनिया की सबसे दर्दनाक सर्जरी करवाई है.' ये सर्जरी चार महीने पहले करवाई थी. अपने 11.1 मिलियन फॉलोअर्स से उसने पूछा कि 'क्या आप भी इसे कराना चाहेंगे?'
उसने बताया कि सर्जरी के लिए उसे 175,000 डॉलर (करीब 1.45 करोड़ रुपये) खर्च करने पड़े हैं. कोसियो के डॉक्टर ने बताया कि ये एक सामान्य ऑपरेशन है. अगर किसी का एक हाथ लंबा और दूसरा छोटा हो, तो इसे किया जाता है.
या फिर अगर एक्सिडेंट में कोई अगर अपना एक हाथ खो दे, तो भी इसे किया जाता है. डॉक्टर कहते हैं कि कोसियो को सर्जरी से कोई दिक्कत नहीं थी. उसने कहा कि वो सर्जरी कराने का फैसला करता है.
कोसियो की इस सर्जरी के बाद काफी आलोचना हुई लेकिन उसने अपने फैसले का बचाव किया है. उसने कहा, 'मैं भी बाकी इंसानों की तरह हूं. मैं अपने शरीर के अंगों को लेकर काफी गंभीर हूं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










