
'1987 जैसी मचेगी आर्थिक तबाही...' ट्रंप टैरिफ पर अमेरिकी एक्सपर्ट्स को डर, बोले- कल नया ब्लैक मंडे!
AajTak
Donald Trump द्वारा दुनिया के तमाम देशों पर लागू किए गए रेसिप्रोकल टैरिफ का असर भारत समेत यूरोप और एशियाई बाजारों पर देखने को मिला है और खुद अमेरिका शेयर बाजार में भी कोरोना काल के बाद की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने दुनिया के तमाम देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ (Reciprocal Tariff) लागू कर दिया है. इससे एशियाई से लेकर अमेरिकी बाजारों तक में हाहाकर मचा हुआ है. ट्रंप के टैरिफ (Trump Tariff) स्ट्रेटजी का विरोध भी बढ़ता जा रहा है.
इस बीच अब एक अमेरिका मार्केट एक्सपर्ट्स ने बड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि सप्ताह के पहला कारोबारी दिन एक बार फिर 1987 की याद दिला सकता है और ब्लैक मंडे (Black Monday Of US Market) साबित हो सकता है.
Trump टैरिफ से दुनिया में हलचल इस सप्ताह यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के अपने टैरिफ से दुनिया भर के देशों में हलचल मचा दी, चीन, ताइवान, पाकिस्तान से लेकर भारत तक पर रेसिप्रोकल टैरिफ का ऐलान किया गया है. इसका सीधा असर दुनियाभर के शेयर बाजारों (Share Markets) में बड़ी गिरावट के रूप में देखने को मिला है और खुद अमेरिकी शेयर मार्केट भी इससे बच नहीं पाए और US Stock Market में तगड़ी गिरावट देखने को मिली है.
ये यहीं थमने वाली नहीं है, बल्कि Dow Jones से लेकर Nasdaq तक अभी और भी टूटेंगे, ये हम नहीं कह रहे, बल्कि अमेरिकी शेयर मार्केट एक्सपर्ट ऐसी चेतावनी दे रहे हैं. यूएस मार्केट एनालिस्ट जिम क्रेमर ने तो यहां तक कह दिया कि अमेरिकी बाजारों में 1987 जैसी तबाही देखने को मिल सकती है.
सोमवार को बड़ी गिरावट की चेतावनी जिम क्रेमर (Jim Cramer) ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अमेरिकी बाजारों में 1987 जैसी तबाही मच सकती है, जबकि Dow Jones ने आज तक की सबसे बड़ी एक दिनी गिरावट देखी थी. एक टीवी शो में शामिल हुए क्रेमर ने कहा कि पहले कारोबारी दिन सोमवार को 1987 के 'ब्लैक मंडे' के बाद सबसे खराब एक-दिवसीय गिरावट का सामना करना पड़ सकता है. जब दुनिया भर के बाजारों में भारी गिरावट आई थी, जिसका नेतृत्व अमेरिका के डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज ने किया था. उन्होंने दावा किया कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति उन देशों से संपर्क नहीं करते हैं, जिन्होंने अमेरिका पर जवाबी टैरिफ नहीं लगाए हैं तो स्थिति और खराब हो सकती है.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








