
19 साल के लड़के की हार्ट अटैक से मौत, गरबा खेलने के दौरान हुआ था बेहोश
AajTak
विनीत प्रैक्टिस के लिए गया हुआ था. क्लास में अपने ग्रुप के साथ प्रैक्टिस में लगा हुआ था. उसके दोस्तों ने बताया कि अचानक से विनीत बेहोश होकर जमीन पर गिर गया. उसे उठाने की बहुत कोशिश की गई, लेकिन वह होश में नहीं आया. अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी मौत हो गई थी.
गुजरात के जामनगर में डांडिया प्रैक्टिस कर रहे लड़के की हार्ट अटैक से मौत हो गई. उसकी उम्र केवल 19 साल थी. बताया गया कि वह गरबा क्लास में गरबा-डांडिया की प्रैक्टिस कर रहा था. तभी बेहोश होकर जमीन पर गिर गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने लड़के को मरा हुआ घोषित कर दिया. घटना के बाद से उसके परिवार में मातम छा गया है. वहीं, जानने वाले भी सदमें में हैं.
दरअसल, 19 साल विनीत मेहुलभाई कुंवारिया जामनगर में रहता था. मामा दर्शन जोशीपुरा ने कहा कि विनीत पिछले तीन-चार साल से लगातार गरबा काम्पिटशन में भाग ले रहा था. नवरात्रि आने के पहले ही वह गरबा-डांडिया की प्रैक्टिस करने में लगा जाता था.
गरबा-डांडिया खेलते हुए आ गया हार्ट अटैक
बुधवार शाम को भी वह प्रैक्टिस के लिए गया हुआ था. क्लास में अपने ग्रुप के साथ प्रैक्टिस में लगा हुआ था. उसके दोस्तों ने बताया कि अचानक से विनीत बेहोश होकर जमीन पर गिर गया. उसे उठाने की बहुत कोशिश की गई, लेकिन वह होश में नहीं आया.
विनीत को उसके दोस्त ऑटो में लेकर अस्पताल पहुंचे. वहां जांच के बाद विनीत को मृत घोषित कर दिया गया. डॉक्टरों ने बताया कि विनीत को हार्ट अटैक आया था. वहीं, शव का पोस्टमार्टम कराया गया है.
यह भी पढ़ें... कहीं किसी को भी आ जा रहा हार्ट अटैक, भारतीय सुधार लें अपनी ये आदतें

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








