
19 साल का लड़का 76 साल की महिला के प्यार में डूबा, फोटो पर हो गए ट्रोल
AajTak
युवक ने सोशल मीडिया पर महिला को प्रपोज करते हुए तस्वीर शेयर की है. फोटो देखने के बाद यूजर्स इस जोड़ी को ट्रोल कर रहे हैं.
एक 19 साल के लड़के ने 76 साल की बुजुर्ग महिला को प्रपोज कर सबको हैरान कर दिया. युवक ने सोशल मीडिया पर महिला को प्रपोज करते हुए तस्वीर शेयर की है. फोटो देखने के बाद यूजर्स इस जोड़ी को ट्रोल कर रहे हैं. जोड़ी के बीच 57 साल का एज गैप है, जिसको लेकर लोग तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं.
हालांकि, युवक ने ट्रोल को जवाब देते हुए कहा है कि उनका प्यार सच्चा है और वो आगे भी अपने रिश्ते को जारी रखेंगे. युवक ने 76 वर्षीय महिला को अपनी गर्लफ्रेंड बताया है.
इस युवक का नाम Giuseppe D'Anna है और वो सोशल मीडिया पर काफी फेमस है. टिकटॉक पर उसके करीब 2 लाख फॉलोअर्स हैं, जहां हाल ही में उसने एक महिला को प्रपोज करते हुए अपनी तस्वीरें पोस्ट की हैं. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैसे Giuseppe घुटनों के बल बैठकर एक बुजुर्ग महिला को प्रपोज कर रहा है.
एक और तस्वीर में वो और महिला मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. पास में एक गुलाब का फूल रखा हुआ है. एक अन्य तस्वीर में Giuseppe और महिला झरने के पास खड़े होकर पोज दे रहे हैं. उनकी फोटोज पर यूजर ने रिएक्ट किया है.
युवक ने महिला संग एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं. उसने वीडियो के कैप्शन में लिखा- ये तो सिर्फ एक लंबे सफर की शुरुआत है. ये सफर आगे भी जारी रहेगा, हमारा वादा है. Giuseppe का कहना है कि महिला संग उसका रिश्ता रियल है.
हालांकि, सोशल मीडिया पर इस जोड़ी को यूजर्स की आलोचना झेलनी पड़ी. किसी यूजर ने कहा कि महिला उसकी दादी की उम्र की है तो किसी ने कहा कि एज गैप भी मायने रखता है. लेकिन ट्रोल से बेपरवाह Giuseppe ने महिला संग अपनी फोटोज शेयर करना जारी रखा है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










