
19% गिरा Zomato स्टॉक, Nykaa और PolicyBazaar का भी बुरा हाल
AajTak
Zomato के स्टॉक के भाव पिछले सप्ताह से लगातार गिर रहे हैं. पिछले सप्ताह इसका भाव करीब 30 फीसदी नीचे आया. आज 19 फीसदी की गिरावट के बाद यह स्टॉक पहली बार 100 रुपये के नीचे आ गया. शेयर मार्केट में इस खराब परफॉर्मेंस से कंपनी के एमकैप को खासा नुकसान हुआ है.
ताबड़तोड़ आईपीओ के बाद लिस्ट हुई नई कंपनियों के शेयर में गिरावट रुकने का नाम नहीं ले रही. सिर्फ Paytm ही नहीं बल्कि Zomato, Nykaa और PolicyBazaar जैसी कंपनियों के स्टॉक लगातार गिर रहे हैं. सोमवार के कारोबार में Zomato का शेयर 19 फीसदी तक गिर गया. इसी तरह Paytm, Nykaa और PolicyBazaar के स्टॉक भी 52 सप्ताह के निचले स्तर तक गिर गए.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












