
'19 करोड़ कैश... बस लूट', IAS पूजा सिंघल केस में बोला यूजर तो महिला IPS ने दिया ये जवाब!
AajTak
यूजर को जवाब देते हुए आईपीएस डी रूपा (IPS D Roopa) ने कहा- 'ये वाकई दर्दनाक है. इधर-उधर कहीं एक चूक हुई और सारी औरतों को कोसा जाने लगा. इस तरह की आम राय बनाना ठीक नहीं है.
प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल (IAS Pooja Singhal) सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर यूजर्स महिला IAS की तीखी आलोचना कर रहे हैं. किसी ने जनता के पैसे के दुरुपयोग की बात कही तो किसी ने कड़े एक्शन की मांग की. कुछ यूजर्स ने मामले को महिला सशक्तीकरण से जोड़कर भी तंज कसा. जिसके बाद एक महिला आईपीएस अधिकारी (IPS Officer) ने ट्वीट कर यूजर्स को जवाब दिया है.
दरअसल, बीते दिन झारखंड की आईएएस पूजा सिंघल के करीबी सहयोगियों के ठिकानों पर ED ने तलाशी और 19 करोड़ रुपये से अधिक नकद जब्त किया. इस घटना के बाद IAS पूजा सिंघल लोगों के निशाने पर आ गईं.
ट्विटर पर एक यूजर ने निशाना साधते हुए पूछा- 'IAS अधिकारी- पूजा सिंघल. जी हां, ED ने एम्पावर्ड महिला के घर पर छापा मारा और कैश में 19 करोड़ जब्त किए. इस तरह भारत आगे बढ़ रहा है और महिलाएं सशक्त हैं. महिलाओं के लिए अब तक की बेस्ट योजनाएं. बस लूट.'
This indeed is painful. One aberration here & there and the whole lot of women gets bashed. Generalisation is bad. But more than that is the pain that this involves a brilliant batchmate,whom we would fondly call in Mussoorie academy during the training as "future cabinet secy". https://t.co/Im4rgowiPn
इस यूजर को जवाब देते हुए आईपीएस डी रूपा (IPS D Roopa) ने कहा- 'ये वाकई दर्दनाक है. इधर-उधर कहीं एक चूक हुई और सारी औरतों को कोसा जाने लगा. इस तरह की आम राय बनाना ठीक नहीं है. लेकिन इससे भी ज्यादा दर्द देने वाली बात यह है कि इसमें एक शानदार बैचमेट शामिल है, जिसे मसूरी अकादमी में ट्रेनिंग के दौरान हम 'भविष्य का कैबिनेट सचिव' कहते थे.
यूजर्स ने दीं ऐसी प्रतिक्रियाएं

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










