
18 लाख खर्च कर आदमी बना 'भेड़िया', बताई हैरान करने वाली वजह
AajTak
जापान के रहने वाले इस इंजीनियर ने अपने लिए लाखों रुपये खर्च कर भेड़िये का कॉस्टयूम बनवाया है. जिसे पहनकर वो घर में सभी का मनोरंजन करता है. शख्स का कहना है कि वह ऐसा करके जीवन की सभी परेशानियों को भूल जाता है. वह सभी तरह के रिश्ते नातों से खुद को मुक्त महसूस करता है.
एक शख्स ने खुद को भेड़िया के रूप में दिखाने के लिए पूरी कोशिश की है. उसे ऐसा करने पर गर्व भी है. हम बात कर रहे हैं कि जापानी इंजीनियर तारू उएदा की. वह पूरे हफ्ते बिजी रहने के बाद बाकी लोगों की तरह ही ड्रिंक करना पसंद करते हैं, लेकिन इसके लिए वो स्थानीय बार में नहीं जाते. बल्कि घर पर ही भेड़िये का कॉस्टयूम पहनकर सबका मनोरंजन करते हैं.
उन्होंने बताया कि 23 हजार डॉलर (करीब 18 लाख रूपये) में उन्होंने एक सूट बनवाया है. उनका कहना है कि वह जानवर बनकर रहना इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि इससे वो कुछ समय के लिए इंसानी परेशानियों को भूल जाते हैं.
32 साल के तारू का कहना है, 'जब भी मैं ये कॉस्टयूम पहनता हूं तो मुझे ऐसा लगता ही नहीं कि मैं इंसान हूं. मैं इंसानी रिश्तों से मुक्त हो जाता हूं. सभी तरह की परेशानियों से, चाहे फिर वो काम से जुड़ी हों या दूसरी चीजों से. मैं उनके बारे में ऐसा करके भूल सकता हूं.'
उन्होंने जिस कंपनी से अपना कॉस्टयूम तैयार करवाया है, वह फिल्मों और टेलीविजन सीरीज के लिए कपड़े बनाती है. इस कॉस्ट्यूम को बनवाने के लिए तारू और कंपनी के बीच कम से कम 40 ई-मेल हुए और इन्होंने तीन बार आमने-सामने की मीटिंग की. इनमें तारू ने बताया कि उन्हें अपने लिए किस तरह का सूट चाहिए.
शीशे में भेड़िया दिखाई देता है
तारू ने ऐसा सूट बनाने के लिए कहा था, जिसे पहनकर वो असली भेड़िया लगें. उनका कहना है कि भेड़िये का कॉस्टयूम उन्हें वो शक्ति देता है, जो रोजमर्रा की जिंदगी में महसूस नहीं होती. वह कहते हैं, 'जब मैं खुद को शीशे में देखता हूं, मुझे भेड़िया दिखता है और वह काफी हिलता-डुलता है.' उन्होंने कहा, 'मैं एक वेयरवोल्फ नहीं हूं, ये एक प्रकार का राक्षस है, और मैं एक राक्षस नहीं हूं.'

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










