
17 साल बाद भी नहीं खुला कांग्रेस पार्षद की हत्या का राज, बॉम्बे HC ने जांच एजेंसी को लगाई फटकार
AajTak
बॉम्बे हाईकोर्ट ने 17 साल पुरानी कांग्रेस पार्षद आनंद काले की हत्या मामले में पुणे CID की फ्लाइंग स्क्वाड को सात दिनों में हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने 2018 से अब तक जांच में लगे पुलिस अधिकारियों के नाम और उनकी जांच की डिटेल मांगी है. मामले में पुलिस ने 'ए समरी' रिपोर्ट दाखिल की थी, जिसे मजिस्ट्रेट अदालत ने खारिज कर दिया था.
बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार को ऐरोली के कांग्रेस पार्षद आनंद काले की 17 साल पहले हुई हत्या के मामले में जांच कर रही पुणे CID की फ्लाइंग स्क्वाड को सात दिनों हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया. कोर्ट ने पूछा कि साल 2018 से अब तक इस केस की जांच करने वाले हर पुलिस अधिकारी का नाम और उन्होंने पिछले सात सालों में क्या-क्या किया, उसकी पूरी डिटेल दी जाए.
न्यायमूर्ति ए.एस. गडकरी और न्यायमूर्ति आर.आर. भोंसले की खंडपीठ मृतक पार्षद के बेटे प्रदीप काले की याचिका पर सुनवाई कर रही थी. प्रदीप ने मांग
पुलिस ने दाखिल की थी 'ए समरी' रिपोर्ट

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









