
17 साल की लड़की ने मजाक-मजाक में शुरू किया ये काम, बरसने लगे पैसे!
AajTak
एक साधारण लड़की कैसे सोशल मीडिया स्टार बन गई, इसकी कहानी खुद उस लड़की ने शेयर की है. उसने बताया कि कैसे वो महज 17 साल की उम्र में सोशल मीडिया की दुनिया में छा गई.
एक साधारण लड़की ने खुद के सोशल मीडिया स्टार (Social Media Star) बनने की कहानी शेयर की है. उसने बताया कि कैसे महज 17 साल की उम्र में वह सोशल मीडिया की दुनिया में छा गई. ब्रिटेन में रहने वाली इस लड़की का नाम इस्से मोलोनी (Issey Moloney) है. दिलचस्प बात ये है कि मोलोनी ने कोरोना के बीच लगे लॉकडाउन के दौरान ये लोकप्रियता हासिल की है. मोलोनी लाखों-करोड़ों हर महीने कमाती हैं. उन्होंने अपनी कमाई से आलीशान घर भी ले लिया है.
'डेली स्टार' से बात करते हुए मोलोनी कहती हैं कि वह 9 साल की उम्र से सोशल मीडिया यूज कर रही हैं. उन्होंने Musical.ly ऐप से शुरुआत की थी. लेकिन चीजें आगे बढ़ीं जब Musical.ly का टिकटॉक (TikTok) में विलय हो गया. टिकटॉक पर आने के बाद मोलोनी ने लॉकडाउन के दौरान बनाए अपने कंटेंट से रातों-रात प्रसिद्धि पाई. कुछ ही समय में उनके अकाउंट (@isseypovs) को 3 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स मिल गए. इसके बाद से मोलोनी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा.
कैसे बनी सोशल मीडिया स्टार?
ये पूछे जाने पर कि एक झटके में इतनी बड़ी संख्या में फॉलोअर्स कैसे मिले? मोलोनी कहती हैं कि मैंने उस समय की जरूरतों के हिसाब से कंटेंट बनाए. पहले एक TikTok अकाउंट बनाया और फिर उसमें POVs पोस्ट करने शुरू कर दिए. POVs यानी जहां आप स्टोरी क्रिएट करते हैं और फिर उसमें सॉन्ग एड करते हैं. कुछ-कुछ इंस्टाग्राम रील्स की तरह.
बकौल मोलोनी वो हमेशा ऐसे कंटेंट या वीडियो पोस्ट करती जिससे दूसरे किशोर लड़के-लड़कियां रिलेट करते. शायद इसलिए ज्यादातर लोग फॉलो करते. मोलोनी मेंटल हेल्थ से लेकर लॉकडाउन के दौरान घर में आने वाली दिक्कतों के बारे में पोस्ट करती थी. इसी वजह से लॉकडाउन में उनके फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ.
फेमस होने के बाद कैसे बदली जिंदगी?

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








