17 बार प्रेग्नेंट, खून का केक और लाश का साबुन... जानें खौफनाक सीरियल किलर की कहानी
AajTak
कहानी इटली (Italy) की ऐसी महिला सीरियल किलर की जिसने अपने बच्चों की सलामती के लिए 3 नरबलि दीं. फिर उनके खून से केक एवं बिस्कुट और मांस से साबुन बनाया. कौन थी वो महिला सीरियल किलर और आखिर कैसे उसकी इन खौफनाक वारदातों का खुलासा हुआ चलिए जानते हैं विस्तार से...
18 अप्रैल 1894 के दिन इटली के मोंटेला शहर (Montella, Italy) में लियोनार्डा सियानियुली (Leonarda Cianciulli) नामक बच्ची का जन्म हुआ. लेकिन उसकी मां उसे बिल्कुल भी पसंद नहीं करती थी. क्योंकि वह उसकी वह उसकी अनचाही संतान थी.
दरअसल, लियोनार्डा की मां का छोटी ही उम्र में एक शख्स ने रेप (Rape) कर दिया था. जिसके कारण उसका गर्भ ठहर गया. लियोनार्डा की मां इस बच्चे को गिरा देना चाहती थी. लेकिन उसके घर वालों ने उल्टा उस बलात्कारी से ही उसकी शादी करवा दी. जिसके बाद मजबूरन लियोनार्डा की मां को इस बच्चे को जन्म देना पड़ गया.
जन्म के बाद से ही लियोनार्डा को अपनी मां से प्यार के बदले सिर्फ नफरत ही मिली. वह उसे मारती-पीटती. उसका बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखती. नतीजा ये हुआ कि लियोनार्डा पर इसका काफी गहरा असर पड़ा. वह हमेशा गुमसुम रहती. उसे किसी से भी बात करने का मन नहीं करता. न ही वह कोई दोस्त बनाती. दो बार तो लियोनार्डा ने खुदकुशी करने की भी कोशिश की. लेकिन उसे बचा लिया गया.
समय बीता और साल 1917 में लियोनार्डा जब 22 साल की हुई तो उसकी मां ने उसके लिए रिश्ते ढूंढने शुरू कर दिए. वह चाहती थी कि लियोनार्डा की शादी किसी धनी शख्स से हो, जिससे उसकी भी आर्थिक स्थिति सुधर जाए. लेकिन लियोनार्डा ने उन सभी रिश्तों को ठुकरा दिया जो उसकी मां ने उसके लिए ढूंढे थे.
क्लर्क से की शादी क्योंकि लियोनार्डा को एक शख्स पसंद था. जिसका नाम राफेल पैनसर्डी (Raffaele Pansardi) था. वह पेशे से सरकारी दफ्तर में क्लर्क था. साल 1917 में ही लियोनार्डा ने राफेल से शादी कर ली और दोनों साथ रहने लगे. जब इस बात का पता लियोनार्डा की मां को लगा तो वह गुस्से में उसके पास आई और कहा, ''मैं तुम्हें बद्दुआ देती हूं कि तुम इस शादी से कभी खुश नहीं रहोगी.''
ये भी पढ़ें: चार देश, खूबसूरत लड़की और फ्रीजर में लाशें... स्कूल टॉपर बन गई आइसक्रीम किलर

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









