
1600 Apple iPhone चोरी, लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी और ASI लाइन हाजिर, हेड कांस्टेबल सस्पेंड
AajTak
MP News: हाइवे पर एक कंटेनर ड्राइवर के हाथ-पैर बांधकर बदमाश ट्रक में लदे एप्पल कंपनी के 12 करोड़ रुपए के मोबाइल लूट ले गए. ड्राइवर रिपोर्ट लिखाने के लिए बांदरी थाने के चक्कर काटता रहा, लेकिन 15 दिन बाद भी रिपोर्ट नहीं लिखी गई.
मध्यप्रदेश के सागर जिले में लूट का एक बड़ा मामला सामने आया है. लखनादौन-झांसी हाइवे पर एक कंटेनर ड्राइवर के हाथ-पैर बांधकर बदमाश ट्रक में लदे एप्पल कंपनी के 12 करोड़ रुपए के मोबाइल लूट ले गए. ड्राइवर रिपोर्ट लिखाने के लिए बांदरी थाने के चक्कर काटता रहा, लेकिन 15 दिन बाद भी रिपोर्ट नहीं लिखी गई. मामला आईजी प्रमोद वर्मा तक पहुंचा. वे खुद गुरुवार की रात बांदरी थाने पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. एफआईआर दर्ज करने में लापरवाही बरतने पर बांदरी थाना प्रभारी भागचंद उइके, एएसआई राजेन्द्र पांडेय को लाइन अटैच कर दिया. वहीं, हेड कांस्टेबल राजेश पांडेय को निलंबित कर दिया गया है.
14 अगस्त को एप्पल कंपनी के कीमती मोबाइल लेकर एक कंटेनर (UP 14 PT 0103) हैदराबाद से दिल्ली के लिए निकला था. कंटेनर ड्राइवर के साथ एक सुरक्षा गार्ड भी मौजूद था. लखनादौन के पास दूसरे सुरक्षा गार्ड को भी कंटेनर में सवार होना था. लखनादौन के पास कंटेनर में सवार सुरक्षा गार्ड ने चाय पीने के लिए कंटेनर को रुकवाया. वहां पहले से मौजूद एक व्यक्ति को सुरक्षा गार्ड ने ड्राइवर से मिलवाते हुए कहा, यह गार्ड भी हम लोगों के साथ चलेगा.
इसके बाद दोनों सुरक्षा गाडों के साथ ट्रक ड्राइवर रवाना हुआ. ट्रक ड्राइवर ने नींद आने पर रात में कंटेनर को साइड में खड़ा कर दिया और वह सो गया. साथ ही दोनों सुरक्षा गार्ड भी सो गए. अगले दिन यानी 15 अगस्त को कंटेनर ड्राइवर की नींद खुली तो वह हाइवे पर स्थित बांदरी में था. उसके हाथ-पैर और मुंह बंधा हुआ था.
किसी तरीके से ड्राइवर ने अपने हाथ-पैर खोले और जब उसने ट्रक को पीछे जाकर देखा तो उसका गेट खुला हुआ था और मोबाइल गायब थे. कंटेनर में बैठे दोनों सुरक्षा गार्ड गायब मिले. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि कंटेनर में भरे मोबाइलों में से आधे मोबाइल चोरी हुए हैं. बदमाश कंटेनर में रखे 1600 मोबाइल फोन लेकर भाग निकले.
कंटेनर ड्राइवर ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी तत्काल बांदरी थाना पहुंचकर दी. लेकिन पुलिस ने इस पूरे मामले में लापरवाही बरती. जब मामले की जानकारी आईजी प्रमोद वर्मा को हुई तो वह बांदरी थाना पहुंचे. उन्होंने पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश दे दिए.
सागर रेंज के आईजी प्रमोद वर्मा ने बताया कि करीब 1600 मोबाइल चोरी हुए हैं. 5 टीमों का गठन किया है. टोल नाके और दूसरी जगह जांच की जा रही है. पुलिस ने लखनादौन-झांसी हाइवे पर बने टोल नाकों पर लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










