
16 साल की देसी Instagram गर्ल, जिसके प्रियंका चोपड़ा से लेकर अरबाज तक हैं 'फैन'
AajTak
16 वर्ष की मिथिका द्विवेदी (Meethika Dwivedi) इंस्टाग्राम (Instagram) पर काफी पॉपुलर हैं. उनके फनी इंस्टाग्राम रील्स (Instagram Reels) को देखने वालों की संख्या लाखों में है.
लखनऊ की 16 वर्षीय मिथिका द्विवेदी (Meethika Dwivedi) इंस्टाग्राम (Instagram) पर काफी पॉपुलर हैं. उनके फनी इंस्टाग्राम रील्स (Instagram Reels) को देखने वालों की संख्या लाखों में है. अपने लखनवी अंदाज से लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाली मिथिका द्विवेदी ने 'आजतक' से खास बातचीत में पर्सनल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर (Social Media Influencer) बनने तक की कहानी के बारे में विस्तार से बात की. (सभी फोटो- Meethika Dwivedi/Instagram) आपको बता दें कि मिथिका द्विवेदी (Meethika Dwivedi) बड़े ही मजाकिया अंदाज में अपने वीडियोज (Meethika Instagram Video) बनाती हैं. वो आसपास की छोटी-छोटी चीजों और आम बोलचाल (ठेठ यूपी वाली) की भाषा को उसमें शामिल करती हैं. उनके वीडियोज को पसंद करने वालों में हर उम्र के लोग शामिल हैं. इंस्टाग्राम पर मिथिका को 1.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. बॉलीवुड सेलिब्रेटी प्रियंका चोपड़ा, अरबाज खान, अपारशक्ति खुराना, अनुराग कश्यप जैसे दिग्ग्ज भी मिथिका की कॉमेडी के कायल हैं. मिथिका ने हाल ही में अरबाज खान के साथ एक फनी वीडियो शूट किया था, जिसे लाखों व्यू मिल चुके हैं. A post shared by MEETHIKA DWIVEDI (@the_sound_blaze)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










