
16 साल की छात्रा ने बाथरूम में दिया बच्चे को जन्म, नवजात के साथ आगे जो हुआ... सुनकर कलेजा पसीज जाएगा
ABP News
KGBV student case: 16 साल की एक छात्रा ने स्कैनिंग सेंटर के बाथरूम में एक बच्चे को जन्म दिया. छात्रा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) में इंटर फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही थी.
तेलंगाना के नागरकर्णूल जिले में सोमवार को एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसे पढ़कर आंखें नम हो जाती हैं. 16 साल की एक छात्रा, जो कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) में इंटर फर्स्ट ईयर में पढ़ती है, परीक्षा देकर घर लौटी थी. घर पहुंचते ही उसे तेज पेट दर्द शुरू हो गया. परिवार घबरा गया और तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया.
स्कैनिंग सेंटर के बाथरूम में हुआ प्रसव
डॉक्टरों की सलाह पर लड़की को स्कैनिंग सेंटर ले जाया गया. वहां पर ऐसा कुछ हुआ, जिसने सभी को हैरान कर दिया. स्कैनिंग सेंटर के बाथरूम में ही उस नाबालिग लड़की ने एक स्वस्थ नवजात बेटे को जन्म दे दिया.
डर और शर्म के कारण नवजात को कूड़े में फेंका













