
16 लाख सैलरी-12वीं पास होना जरूरी, यहां निकली गजब की नौकरी!
AajTak
इस नौकरी में हर महीने 15 लाख से ज्यादा सैलरी देने की बात कही गई है. आवेदकों के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं. इन्हें पूरा करने वालों को ही नौकरी मिलेगी. सोशल मीडिया पर इस नौकरी को लेकर यूजर्स तरह-तरह की बातें कर रहे हैं.
एक महिला अपने लिए पर्सनल नैनी (दाई/नौकरानी) तलाश रही है, जो 24 घंटे उसकी देखभाल करे. इस काम के लिए वो 15 लाख रुपये हर महीने से ज्यादा देने को तैयार है. नैनी को क्या-क्या करना होगा, महिला ने इसकी पूरी लिस्ट तैयार की है. सोशल मीडिया पर उसका विज्ञापन वायरल हो रहा है. मामला चीन के शंघाई का है.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, महिला ने पर्सनल नैनी की तलाश में एक विज्ञापन कंपनी के जरिए जारी किया है. इस विज्ञापन में बताया गया कि नैनी को उसके सारे काम करने होंगे. खाने-पीने से लेकर घर की साफ-सफाई तक. यहां तक की उसे महिला को जूते भी पहनाना होगा. कपड़े पहनाने और मालिश करने से लेकर खाने तक का ख्याल रखना होगा.
बदले में नैनी को 20,000 डॉलर (16 लाख, 56 हजार रुपये से अधिक) हर महीने की सैलरी मिलेगी. नैनी को महिला के घर में रहना होगा. उसका खाना-पीना फ्री होगा. वो घर की सारी सुविधाओं का लाभ उठा सकती है.
आवेदकों के सामने रखी गईं ये शर्तें
वायरल हो रहे विज्ञापन में आवेदकों के लिए कुछ शर्तें रखी गई हैं. उनसे 'सतर्क रहने और बहुत अधिक आत्म-सम्मान न रखने' की बात कही गई है. इसके अलावा आवेदकों को 165 सेमी से अधिक लंबा और 55 किलोग्राम से कम वजन का होना चाहिए. उन्हें 12वीं पास होना चाहिए. आवेदक साफ-सुथरा दिखने वाला हो और उसे अच्छा सिंगर और डांसर भी होना चाहिए.
महिला के विज्ञापन को शंघाई स्थित हाउसकीपिंग सर्विस कंपनी के एक एजेंट द्वारा प्रकाशित किया गया था. ये कंपनी ज्यादातर 'मध्यम वर्ग' के ग्राहकों को सेवा प्रदान करती है. विज्ञापन पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. किसी ने नौकरी में रुचि दिखाई तो किसी ने विज्ञापन को फर्जी बताया.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










