
16 लाख के गहने, सिलोम जेम्स का रोल और सोनम की साजिश... राजा रघुवंशी मर्डर केस में ऐसे बदली जांच की दिशा
AajTak
राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच में एक नया मोड़ तब आया जब यह सामने आया कि सोनम रघुवंशी को शादी में 16 लाख रुपये से ज्यादा के गहने ससुराल पक्ष ने दिए थे. राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने खुद इस बात की पुष्टि की है.
Raja Raghuwanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं. अब इस केस में सोनम रघुवंशी को शादी में मिले 16 लाख रुपये के गहनों को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. कुछ गहने पुलिस ने बरामद कर लिए हैं, लेकिन बाकी गहने कहां गए, ये कोई नहीं जानता. इन गहनों के साथ-साथ एक और पुलिस का फोकस आरोपी सिलोम जेम्स पर भी बढ़ता जा रहा है. आरोप है कि उसने न सिर्फ सबूत छिपाए, बल्कि सोनम की मदद भी की. अब ये सवाल भी उठ रहा है कि क्या गहनों की वजह से ही राजा की हत्या हुई थी? या इसमें कोई और बड़ी साजिश इस मामले में छिपी है? पढ़िए हैरान कर देने वाली ये पूरी कहानी.
शादी में मिले थे 16 लाख के गहने राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच में एक नया मोड़ तब आया जब यह सामने आया कि सोनम रघुवंशी को शादी में 16 लाख रुपये से ज्यादा के गहने ससुराल पक्ष ने दिए थे. राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने खुद इस बात की पुष्टि की है. हालांकि पुलिस को कुछ गहने रतलाम से मिले हैं, लेकिन ज्यादातर आभूषण अब भी गायब हैं. यह रहस्य अभी तक नहीं सुलझ पाया है कि बाकी गहने कहां गए. क्या उन्हें जानबूझकर छिपाया गया, या वे चोरी हुए?
गहनों की तलाश विपिन रघुवंशी ने इंदौर क्राइम ब्रांच में मौजूद मेघालय पुलिस टीम को उन सभी गहनों की तस्वीरें सौंपी हैं, जो राजा और सोनम की शादी में उपहार में दिए गए थे. उनका कहना है कि उन्होंने राजा को शादी के समय जो गहने पहनाए थे, वो सोनम के कहने पर उसने हनीमून ट्रिप में भी पहने थे. अब यही गहने हत्या के बाद से गायब हैं, जिनकी तलाश पुलिस लगातार कर रही है.
सोनम ने गहने ले जाने को किया था मजबूर राजा की मां ने भी यह बताया था कि हनीमून पर जाते समय सोनम ने राजा को भारी गहने पहनने के लिए मजबूर किया. जब राजा ने एयरपोर्ट से तस्वीरें भेजीं, तो मां ने फोन पर उसे गहने उतारने को कहा था. लेकिन राजा ने जवाब दिया कि सोनम चाहती है कि वह ट्रिप के दौरान यह गहने पहने. अब सवाल है, क्या यह सब पहले से सोची-समझी योजना का हिस्सा था?
लैपटॉप खोलेगा साजिश का राज! मेघालय पुलिस को राजा रघुवंशी के गहनों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ कुछ अहम सामग्री रतलाम से बरामद हुई है. पुलिस ने एक लैपटॉप भी जब्त किया है, जो केस में डिजिटल सबूतों का अहम जरिया बन सकता है. माना जा रहा है कि वो लैपटॉप सोनम का है. रियल एस्टेट एजेंट सिलोम जेम्स की पत्नी के मायके से यह सारा सामान बरामद हुआ है, जिससे शक की सुई सीधे सिलोम की ओर मुड़ती दिख रही है.
डिजिटल डिवाइस और गहनों पर फोकस एसपी विवेक सिएम ने बताया कि बरामद किए गए दस्तावेज और उपकरण इस केस से जुड़ी साजिश को उजागर कर सकते हैं. अब तक सोनम, उसका प्रेमी राज कुशवाहा, और उनके साथी विशाल, आकाश और आनंद को गिरफ्तार किया जा चुका है. सिलोम जेम्स उन आरोपियों में शामिल है, जिन पर सबूत छिपाने और नष्ट करने के आरोप लगे हैं. जांच की दिशा अब डिजिटल डिवाइस और गहनों की बरामदगी पर केंद्रित है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










