
'16 घंटे ड्राइविंग, रोज हाथ में बचते सिर्फ…', रेडिट पर बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की कहानी वायरल
AajTak
डेढ़ साल तक बेरोज़गार रहने के बाद बेंगलुरु के एक कैब ड्राइवर ने मजबूरी में राइड-हेलिंग ऐप्स का सहारा लिया. रेडिट पर उसने अपनी रोजाना की कमाई, खर्च और 16 घंटे तक काम करने की थकान का पूरा हिसाब बताया.
बेंगलुरु के एक कैब ड्राइवर की कहानी रेडिट (Reddit) पर वायरल हो रही है. लंबे समय तक बेरोजगार रहने, बिजनेस में नुकसान होने के बाद कैब ड्राइवर बनने का फैसला किया. रेडिट पर उसने कैब ड्राइवर की जिंदगी में दिक्कतें, स्ट्रेस, रोजाना कमाई और बजट सब का हिसाब दिया.
रेडिट पर ड्राइवर बताता है कि वो रोजाना 16 घंटे काम करता है. किसी रोज नागा नहीं और उसकी जिंदगी पूरी तरह से फंस चुकी है. रोजाना 16 घंटे ड्राइविंग करने के बाद भी बमुश्किल 1000 रुपये हाथ में बचने थे. ड्राइवर ने अपनी पोस्ट में पूछा - क्या यही जिंदगी है.
बेरोजगारी, बिजनेस फेल और फिर कर्ज
ड्राइवर ने बताया कि वह लगभग डेढ़ साल तक नौकरी की तलाश करता रहा, लेकिन कहीं काम नहीं मिला. इसी दौरान उसने बिजनेस शुरू किया, लेकिन वह भी असफल रहा. इसके बाद वह लोन और क्रेडिट कार्ड के कर्ज में फंस गया. आखिर में मजबूरी में उसने 1500 रुपये प्रतिदिन किराये पर एक येलो बोर्ड कार ली और पिछले महीने से ड्राइविंग शुरू की.
यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया में कैब चलाकर कितनी कमाई? भारतीय ने 10 घंटे टैक्सी चलाकर बताए असली आंकड़े
ड्राइवर के मुताबिक वह Uber और Rapido पर ड्राइव करता है. उसने अपनी रोज की कमाई और खर्च का पूरा हिसाब बताया. रोजाना 4000 रुपये कमाई होती है, जिसमें 1500 रुपये कार किराया चला जाता है, 1200 रुपये CNG खर्च का होता है और 200 रुपये खाने-पीने पर खर्च हो जाता है. इन सबके बाद उसके पास केवल 1000 रुपये ही बचते हैं.उसने लिखा कि बेंगलुरु की ट्रैफिक में 16 घंटे ड्राइव करके इतनी कम बचत होना बहुत मुश्किल है. शरीर टूट जाता है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









