
16 करोड़ में नीलाम हुआ डाक टिकट, गड़बड़ छपाई के चलते ऐसे बना खास
AajTak
1918 का एक अमेरिकी डाक टिकट हाल में कुल 16.48 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ है. इस टिकट की खासियत ही इसकी छपाई में हुई गड़बड़ी है. दरअसल इसपर बने विमान की तस्वीर गलती से उल्टी छप गई और टिकट जारी भी हो गए.
कई बार कुछ मामूली चीजें एक गलती के चलते इतनी खास हो जाती हैं जो किसी ने सोचा भी नहीं होता. किसी डाक टिकट की क्या ही कीमत होती है? 5 या 10 रुपये? लेकिन हाल में एक डाक टिकट कुल 16.48 करोड़ रुपये में नीलाम किया गया है. जी हां, सही पढ़ा आपने, एक डाक टिकट इतना ही महंगा बिका है. वो भी इसलिए क्योंकि उसकी छपाई ही गड़बड़ हुई थी.
यह 1918 का एक अमेरिकी डाक टिकट है. इसका उपयोग दुनिया की पहली नियमित रूप से निर्धारित सरकारी एयरमेल सेवा के टिकटों पर किया गया था. इसपर आम तौर पर एक 'जेनी' कर्टिस बाइप्लेन को ऊपर की डायरेक्शन में बनाया गया था. लेकिन हुआ यूं कि इसे छापते हुए कुछ कर्मचारियों ने प्लेन की तस्वीर को उल्टा छाप दिया. यानी जो तस्वीर बनी वह थी 'इनवर्टेड जेनीज' की.
100 तथाकथित 'इनवर्टेड जेनीज' की एक शीट पहले बेची गई थी और कुछ समय बाद किसी ने इसमें गलती पकड़ी तब से वह खास बन गई. न्यूयॉर्क में सीगल नीलामी गैलरी के अध्यक्ष और स्टांप क्षेत्र के विशेषज्ञ स्कॉट ट्रेपेल के अनुसार, यह इतनी खास और महंगी इसलिए है क्योंकि ये 'स्टांप संग्रह का प्रतीक' है.
वह कहते हैं कि 1918 में विमान विशेष रूप से आम नहीं थे. बल्कि काफी लोग तो ये भी नहीं जानते थे कि प्लेन कैसे दिखते हैं, और इसलिए स्टांप पर विमान की उल्टी तस्वीर लोगों की नजर से बच गई थी. डाकघर में क्लर्क से जब इसको लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'देखो, मुझे दोष मत दो. मैं नहीं जानता कि एक विमान कैसा दिखता है, इसलिए जब मैंने इसे बेचा तो मैं इसे पहचान नहीं पाया.' ट्रेपेल का कहना है कि हाल ही में बेचा गया यह, 100 की मूल शीट पर इसे अपनी जगह के लिए 'पोजीशन 49' नाम दिया गया है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










