
155 महिलाओं को धोखा, ठगे 4 करोड़, जेल पहुंचा 58 साल का 'रोमांस स्कैमर'
AajTak
58 वर्षीय ये शख्स ज्यादातर सिंगल वुमन को टारगेट करता था. वह डेटिंग साइट और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए उन महिलाओं से मेलजोल बढ़ाता और फिर बाद में उनसे ठगी करता था. इसके लिए वो महिलाओं से बड़े-बड़े झूठ बोलता था. फिलहाल, उसे 5 साल जेल की सजा सुनाई गई है.
धोखाधड़ी के मामले में 58 साल के एक शख्स को जेल की सजा सुनाई गई है. उसने करीब 155 महिलाओं से 4 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की थी. वह ऑनलाइन महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर पैसे ऐंठता था. उसे 'रोमांस स्कैमर' की संज्ञा दी गई है.
मामला अमेरिका के न्यू जर्सी का है. बीते शुक्रवार को 58 साल के पैट्रिक जिब्लिन को कोर्ट ने 5 साल जेल की सजा सुनाई है. जिब्लिन ज्यादातर सिंगल महिलाओं को टारगेट करता था. वह डेटिंग साइट और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए महिलाओं से मेलजोल बढ़ाता और फिर बाद में उन्हें धोखा देता.
nypost.com की रिपोर्ट के मुताबिक, अटलांटिक सिटी के पैट्रिक जिब्लिन को विधवाओं, दिव्यांग महिलाओं और सिंगल मदर को धोखा देने के जुर्म में सजा मिली है. धोखाधड़ी के मामले में उसे पहले भी कई बार गिरफ्तार किया जा चुका है. तब उस पर 20 लाख रुपये हर्जाना लगा था. वह दो बार हिरासत से भी भाग चुका है. कई सालों से फ्रॉड कर रहा था शख्स
अभियोजकों ने बताया कि जिब्लिन कई सालों से इस फ्रॉड में शामिल है. वह पहले महिलाओं को भावनात्मक रूप से अपने वश में करता फिर लालच और दबाव का इस्तेमाल करते हुए उनसे पैसे ऐंठता. इस दौरान वह तमाम हथकंडे अपनाता था.
किसी महिला को उसने खुद को जज का बेटा बताया था तो किसी को बेहद अमीर शख्सियत बताया था. कुछ महिलाओं को जिब्लिन ने बताया था कि वो आर्थिक तंगी से गुजर रहा है. लेकिन असल में वो सब झूठ था. उसे जुए की लत थी. वो पैसे ठग कर अपने ऊपर खर्च करता था. उसे पेशेवर अपराधी बताया गया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










