
15000 पुलिसकर्मी, पैरामिलिट्री की 70 कंपनियां, 6 लेयर की सिक्योरिटी, FRS से लैस कैमरे, गणतंत्र दिवस पर किले में तब्दील हुई दिल्ली
AajTak
गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली को किले में तब्दील कर दिया गया है. राष्ट्रीय राजधानी की सुरक्षा में रिपब्लिक डे पर 70 से अधिक अर्धसैनिक बलों की कंपनियां और 15,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे. इतना ही नहीं 6 लेयर की सिक्योरिटी होगी और 100 से ज्यादा फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम (FRS) से लैस कैमरे लगाए गए हैं. दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं.
देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं और राजधानी को किले में तब्दील कर दिया गया है. दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी में 70 से अधिक अर्धसैनिक बलों की कंपनियां और 15,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे.
ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक गणतंत्र दिवस के मौके पर ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों की मदद से पूरे शहर की निगरानी की जाएगी. इसके अलावा, साइबर विशेषज्ञ अधिकारियों को ऑपरेशन पर नजर रखने के लिए तैनात किया जाएगा.
मल्टी-लेयर सुरक्षा व्यवस्था
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि छह लेयर वाली सुरक्षा और जांच की व्यवस्था की गई है. नई दिल्ली जिले में कई हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनमें फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम (FRS) शामिल हैं. इसके अलावा, FRS प्रणाली से लैस चलती गाड़ियां भी सुरक्षा निगरानी में तैनात रहेंगी. ये कैमरे एक डेटाबेस से जुड़े हुए हैं, जिससे अपराधियों की तुरंत पहचान की जा सके. अधिकारी ने कहा कि 'दिल्ली पुलिस किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है.'
रूट सर्वे और मॉक ड्रिल्स

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











