
1500 घरों की तलाशी, 100 पुलिसकर्मी और प्लास्टिक कंटेनर में लाश... ऐसे हुआ मासूम के साथ दरिंदगी का खुलासा
AajTak
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि बच्ची उसी इमारत के एक फ्लैट में मृत पाई गई. उसकी लाश बाथरूम के एक ऊंचे शेल्फ पर एक प्लास्टिक कंटेनर में थी. जब घर की तलाशी ली गई तो वह दिखाई नहीं दी. आरोपी शव को ठिकाने लगाना चाहता था और उसने चार बार इसकी कोशिश की.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक बहुमंजिला इमारत के फ्लैट में एक पांच साल की बच्ची की लाश मिली. पुलिस को शक है कि उस बच्ची के साथ बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई. हालांकि इस मामले में तफ्तीश के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस हत्या कांड को लेकर पूरा शहर गुस्से में है. कई लोगों ने आरोपी को कड़ी सजा दिए जाने की मांग को लेकर थाने पर प्रदर्शन भी किया.
भोपाल के पुलिस आयुक्त एचसी मिश्रा ने इस वारदात के बारे में पीटीआई को जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला बेहद गंभीर है. इस सिलसिले में एक व्यक्ति, उसकी मां और बहन को गिरफ्तार किया गया है. बच्ची के संक्षिप्त पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के अनुसार, यह शक है कि उसके साथ बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई.
पुलिस कमिश्नर एचसी मिश्रा ने कहा कि बच्ची की लाश का पूरा पोस्टमार्टम शुक्रवार को होगा. मंगलवार को जिस इमारत में वह रहती थी, वहां से लड़की के लापता होने के बाद, उसे खोजने के लिए ड्रोन और गोताखोरों (आस-पास के जल निकायों और नालों में खोज के लिए) के साथ कम से कम 100 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था.
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि बच्ची उसी इमारत के एक फ्लैट में मृत पाई गई. उसकी लाश बाथरूम के एक ऊंचे शेल्फ पर एक प्लास्टिक कंटेनर में थी. जब घर की तलाशी ली गई तो वह दिखाई नहीं दी. आरोपी शव को ठिकाने लगाना चाहता था और उसने चार बार इसकी कोशिश की, लेकिन इमारत और आसपास के इलाकों में पुलिस की कड़ी तैनाती के कारण वह ऐसा नहीं कर सका.
पुलिस आयुक्त एचसी मिश्रा ने बताया कि लड़की का पता लगाने के लिए पुलिस टीमों ने करीब 1,500 घरों की तलाशी ली. दिन में शव मिलने के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दी और शाहजहांनाबाद पुलिस थाने का घेराव कर दोषियों को मौत की सजा देने की मांग की.
इससे पहले दिन में लड़की के परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि उन्होंने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस से बंद फ्लैट को खुलवाने के लिए कहा था. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके अनुरोध पर ध्यान नहीं दिया. स्थानीय विधायक आतिफ आरिफ अकील भी लाश मिलने के बाद थाने पहुंचे थे.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









