
150 से ज्यादा आतंकी संगठन, भारत के खिलाफ साजिश और कश्मीर पर निशाना... ऐसे आतंक की फैक्ट्री बना पाकिस्तान
AajTak
पाकिस्तान में 150 से ज्यादा आतंकी संगठन सक्रिय हैं, जिनका मकसद कश्मीर में आतंक फैलाना है. भारत को नुकसान पहुंचाना है. इस काम में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI भी शामिल है. ये एजेंसी कैसे करती है आतंकियों की मदद? कैसे चलते हैं ये आतंकवादी संगठन? पढ़ें पूरी कहानी.
पाकिस्तान में इस वक्त 150 से ज्यादा आतंकी संगठन सक्रीय हैं. लेकिन इन आतंकी संगठनों के हिस्से सिर्फ पांच काम हैं. और इन पांच में भी सबसे ज्यादा फोकस सिर्फ एक काम पर है, और वो है कश्मीर. पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई की मदद से ये सभी आतंकी संगठन कैसे काम करते हैं? इनके लॉन्चिंग पैड कहां हैं? इनके ट्रेनर और ट्रेनिंग कैंप कहां पर हैं? आज आपको बताएंगे ये पूरी कहानी.
तीन दशक से आतंक का खेल तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने तब जो कहा था वो आज भी उतना ही सच है. हम दोस्त बदल सकते हैं, पड़ोसी नहीं. और बस बरसों से यही दिक्कत है हमारी. ऊपर से पड़ोसी अगर पाकिस्तान हो तो ये दिक्कत नहीं मुसीबत बन जाती है. पिछले तीन दशक से पाकिस्तान सरहद पार से भारत में आतंक भेजता रहा. अब अगर ये बात खुद पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर भी ऐलानिया कह दें तो फिर शक की कोई गुंजाइश बचती ही कहां है.
PAK में न्यूक्लियर बम और 150 से ज्यादा आतंकी संगठन 2024 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पाकिस्तान को दुनिया का सबसे खतरनाक देश बताया था. तब बाइडेन ने कहा था कि मुझे लगता है कि पाकिस्तान दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक है. उसके पास बिना किसी निगरानी के न्यूक्लियर बम है. और 150 से ज्यादा आतंकवादी संगठन. दरअसल, बाइडेन ने तब गलत नहीं कहा था. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानि UNSC ने 2024 में ये बताया था कि पाकिस्तान में 150 से ज्यादा आतंकवादी संगठन और आतंकवादियों को ब्लैकलिस्ट में डाल रखा है.
मज़हब के नाम पर कट्टरवाद सरहद की लकीरों को बांट कर बना था हिंदुस्तान और पाकिस्तान. मगर लकीर के उस पार जाने के बाद क्या हुआ पाकिस्तान का? जम्हूरियत के पहनावे में अकसर फौजी वर्दी का पहनावा क्यों हावी हो जाता है पाकिस्तान में? मज़हब के नाम पर क्यों कट्टरवाद को जगह दे दी जाती है पाकिस्तान में? आतंक के आकाओं को मज़हबी रहनुमाओं का दर्जा कैसे मिल जाता है पाकिस्तान में? आतंक की फैक्ट्री चलाने के लिए आतंकवादियों को सरकारी ज़मीन कैसे मिल जाती है पाकिस्तान में? यानी कुल मिला कर सवाल ये है कि आखिर पाकिस्तान आतंकवादियों के लिए सबसे महफूज जगह क्यों है?
पाकिस्तान के हर राज्य में आतंकी संगठन साउथ एशिया टेररिज्म पोर्टल यानि SATP की एक रिपोर्ट के मुताबिक पूरे पाकिस्तान में एक भी ऐसा राज्य नहीं है जहां कोई आतंकवादी संगठन या आतंकवादी ना हो. दिसंबर 2023 में अमरिकी संसद में पेश एक दस्तावेज में बताया गया था कि पाकिस्तान में कुल पांच तरह के आतंकवादी संगठन काम करते हैं-
- पहला, जो दुनिया के किसी भी देश में हमला करते हैं. - दूसरा, जो सिर्फ अफगानिस्तान में हमले करते हैं. - तीसरा, जो सिर्फ कश्मीर में हमले करते हैं. - चौथा, जो पाकिस्तान के अंदर ही हमला करते हैं. - पांचवा, जो शिया बहुल इलकों पर हमले करते हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.






