
'150 करोड़ का घर 4 लाख में खरीदा, 1 करोड़ कैश, 1.5 KG सोना बरामद', लालू परिवार पर ED ने लगाए ये आरोप
AajTak
प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को बताया कि दिल्ली के पॉश इलाके में एक चार मंजिला बंगला पाया गया है, जो एबी एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से पंजीकृत है. इसका स्वामित्व और नियंत्रण तेजस्वी यादव और परिवार के पास है. ईडी ने यह भी बताया कि अब तक की जांच में करीब 600 करोड़ रुपये की अपराध की आय के साक्ष्य मिले हैं.
प्रवर्तन निदेशालय ने राजद प्रमुख लालू यादव के बेटे और बेटियों पर सिलसिलेवार छापेमारी के बाद बड़ा दावा किया है. ED ने कहा कि दिल्ली की पॉश न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में तेजस्वी यादव का चार मंजिला बंगला सिर्फ 4 लाख रुपये में खरीदा गया था और इसकी वर्तमान में बाजार कीमत अब 150 करोड़ रुपये है. एजेंसी ने कहा कि ये संपत्ति एबी एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से पंजीकृत है. इसका स्वामित्व और नियंत्रण तेजस्वी यादव और उनके परिवार के पास है.
जांच एजेंसी ने कहा कि यह संदेह है कि इस संपत्ति को खरीदने में बड़ी मात्रा में नकदी या अपराध की आय का उपयोग किया गया और कुछ मुंबई बेस्ड संस्थाएं रत्न और आभूषणों में काम करने वाली थीं, इसके लिए गलत तरीके से प्राप्त पैसे का उपयोग किया गया था.
'बंगला में रहते मिले तेजस्वी यादव'
जांच एजेंसी ने कहा कि कागज पर प्रोपर्टी को एबी एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और एके इन्फोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय के रूप में दिखाया गया है. हालांकि, तेजस्वी यादव द्वारा इसका इस्तेमाल आवासीय संपत्ति के रूप में किया जा रहा है. इतना ही नहीं, छापे के दौरान, तेजस्वी यादव इस बंगला में रहते मिले और इसे अपनी आवासीय संपत्ति के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं.
'एक करोड़ कैश और सवा करोड़ का जेवर मिला'
ईडी ने नौकरी के बदले जमीन मामले में छापेमारी के दौरान एक करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी, 1,900 डॉलर, 540 ग्राम गोल्ड बुलियन और 1.5 किलोग्राम से ज्यादा सोने के आभूषण (लगभग 1.25 करोड़ रुपये मूल्य) समेत विदेशी मुद्रा बरामद की है. वित्तीय जांच एजेंसी ने लालू यादव परिवार के सदस्यों और बेनामीदारों के नाम पर विभिन्न संपत्ति दस्तावेजों और बिक्री दस्तावेजों समेत आपत्तिजनक पेपर्स भी बरामद किए हैं, जो भूमि और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के विशाल भूखंडों के अवैध अभिवृद्धि का संकेत देते हैं।

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.









