
15 साल तक इस महिला की पीठ में फंसी रही बुलेट! शूटआउट में बन गई थीं निशाना
AajTak
शूटआउट में घायल महिला के शरीर में बुलेट 15 सालों तक घुसी रही. लेकिन अब उसे निकाल दिया गया है. डॉक्टर ने सर्जरी की, जिसके बाद इसे निकाला गया.
एक महिला की पीठ में 15 साल पहले एक बुलेट घुस गई थी, इसे अब निकाल दिया गया है. महिला एरिका माइल्स (Erica Miles) एक नर्सिंग असिस्टेंट हैं.
उनके साथ ये हादसा तब हुआ, जब वह एक स्टूडेंट थीं. गोली उनको एक शूटआउट के दौरान लगी. और तब वह गलती से उस जगह मौजूद थीं. शूटआउट में ये गोली उनकी पीठ में जा घुसी.
डेलीस्टार के मुताबिक, अमेरिकी सीरीज स्टक ऑन क्वेस्ट रेड (Stuck on Quest Red) में उन्होंने अपने साथ घटित इस खौफनाक मंजर को बयां किया.
हाईस्कूल में थीं, जब ये हादसा हुआ
एरिका तब एक टीनेजर थीं, उस पल को याद करते हुए उन्होंने कहा, 'ये 2005 की बात है, मैं तब हाईस्कूल में थी, फुटबॉल मैच के बाद मैं अपनी सवारी का इंतजार रही थी, इसी बीच दो ग्रुप एक दूसरे के आमने-सामने आ गए और एक दूसरे पर फायरिंग कर डाली. इस फायरिंग में कुछ मासूम लोग फंस गए.'
एरिका ने आगे बताया, 'मुझे भी एक बुलेट लग गई, मुझे ऐसा लगा कि कुछ जल रहा है. तब मुझसे कहा गया कि गोली मेरी रीढ़ की हड्डी के काफी पास है, उसे तब निकाला नहीं गया था'.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











