
15 साल की लड़की के पेट में उठा दर्द, डॉक्टरों की बात सुनकर मां के उड़ गए होश
AajTak
Maharashtra News: चंद्रपुर से एक नाबालिग 15 साल की लड़की के गर्भवती होने का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 19 साल के लड़के को पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज गिरफ्तार किया है. पीड़िता 9वीं क्लास की छात्रा है. इस घटना के सामने आने के बाद पीड़िता के परिवार में मातम पसर गया है.
महाराष्ट्र के चंद्रपुर से एक 15 साल की नाबालिग लड़की के गर्भवती होने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि पीड़िता 9वीं कक्षा की छात्रा है. इस घटना के सामने आने के बाद पीड़ित लड़की की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.
यह मामला पोंभुर्णा तहसील के ग्रामीण इलाके का है. जहां 9वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के अचानक पेट में दर्द हुआ. जब उसकी मां उसे डॉक्टर के पास लेकर गई तो, जांच के दौरान डॉक्टर ने बताया कि उनकी बेटी गर्भवती है. यह सुनकर पीड़िता की मां के पैरों तले जमीन खिसक गई. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गांव के रहने वाले एक युवक ने नाबालिग के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए थे. जिसकी वजह से वह गर्भवती हो गई. पीड़िता के बयान के बाद पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गांव के रहने वाले 19 साल के लोकेश चुदरी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी का कहना है कि पीड़िता के साथ उसके प्रेम प्रसंग चल रहा है.
पुलिस का कहना है कि मोबाइल और इंटरनेट की सबसे बड़ी जरूरत है. लेकिन कई बार युवा गलत कदम उठा बैठते हैं. ऐसे में बच्चों को सही जानकारी देने की जरूरत है. जिससे वह तकनीक का सही इस्तेमाल करें. पीड़िता की मां का कहना है कि उनके सामने एक गंभीर समस्या खड़ी हो गई है, ऐसे में उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वह क्या करें.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.









