
15 विशेष उड़ानों से यूक्रेन के सीमावर्ती देशों से एयरलिफ्ट हुए 3000 भारतीय
AajTak
Russia-Ukraine War के तहत, यूक्रेन में फंसे भारतीयों को भारत वापस लाने का काम जोरों पर चल रहा है. ऑपरेशन गंगा के तहत शनिवार को 15 उड़ानों के ज़रिए 3000 भारतीयों को भारत वापस लाया गया है.
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है. साथ ही, यूक्रेन के सीमावर्ती देशों से भारतीय छात्रों और नागरिकों को भारत वापस लाने का काम भी जारी है. युद्ध के 10वें दिन यानी शनिवार को यूक्रेन के पड़ोसी देशों से 15 विशेष उड़ानों के जरिए, 3000 भारतीयों को एयरलिफ्ट किया गया.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










