
15 अगस्त: दिल्ली-NCR के इन रास्तों पर जाना है तो रहें सावधान! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
AajTak
Delhi Traffic Police Advisory: राष्ट्रीय राजधानी में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान दिल्ली-NCR के कई रास्तों पर ट्रैफिक बाधित रहेगा. दिल्ली और नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों की सुविधा के लिए एडवाइजरी जारी की है.
Delhi-NCR Traffic Police Advisory: हर साल की तरह इस बार भी दिल्ली के लाल किले पर 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा. जिसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली-NCR बॉर्डर पर कई तरह के प्रतिबंध हैं, जिसकी वजह से नोएडा-दिल्ली के चिल्ला बॉर्डर पर भी जाम देखने को मिल रहा है. ऐसे में घर से निकलने से पहले एक बार ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें.
नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की वजह से दिल्ली में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक है. इसके अलावा 13 अगस्त को सुबह 4 बजे से लेकर सुबह 10 बजे तक दिल्ली के लाल किला और उसके आसपास के इलाकों में आम वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रही, जो 15 अगस्त को भी लागू रहेगी.
ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी नोएडा पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक, स्वतंत्रता दिवस परेड के अवसर पर 14 अगस्त को रात 10 बजे से 15 अगस्त को कार्यक्रम खत्म होने तक नोएडा से दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों की दिल्ली में एंट्री नहीं होगी. वहीं, दिल्ली के चांदनी चौक से लाल किला, दरियागंज से रिंगरोड और रिंगरोड से नेताजी सुभाष मार्ग, ये रास्ते भी प्रतिबंधित रहेंगे.
इन तमाम सड़कों को 15 अगस्त सुबह 4 बजे से स्वतंत्रता दिवस समारोह का कार्यक्रम खत्म होने तक आम जनता के लिए बंद किया जाएगा.
इन सड़कों पर सिर्फ वही लोग जा सकेंगे जिनके पास गृह मंत्रालय द्वारा जारी किया गया इनविटेशन कार्ड होगा. वहीं, नोएडा पुलिस ने यात्रा करने वाले लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर 9971009001 जारी किया है और वैकल्पिक मार्गों के उपयोग की सलाह दी है.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.









