
15 अगस्त को सुबह कितने बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो? DMRC ने जारी किया शेड्यूल
AajTak
Delhi Metro Time On 15 August: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने यात्रियों की सुविधा के लिए अपने आधिकारिक X अकाउंट के जरिए जानकारी दी कि स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को सभी लाइनों पर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह 4 बजे से शुरू हो जाएंगी.
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह (15 August 2025) से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. एक तरफ जहां दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) ने लाल किले की तरफ आने-जाने वाले कुछ रूट डायवर्ट किए हैं तो वहीं दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने भी यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा है.
15 अगस्त को सुबह 4 बजे शुरू होगी मेट्रो सेवा DMRC ने अपने आधिकारिक X अकाउंट के जरिए जानकारी दी कि स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को सभी लाइनों पर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह 4 बजे से शुरू हो जाएंगी. सुबह 06.00 बजे तक सभी लाइनों पर 30 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें चलेंगी. जबकि सुबह 6.00 बजे के बाद पूरे दिन दिल्ली मेट्रो सेवा की टाइमिंग सामान्य रहेगी.
इसके अलावा, जिन यात्रियों के पास स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी पास होगा तो उन्हें DMRC के विशेष क्यूआर टिकट का उपयोग करके समारोह स्थल तक आने-जाने की सुविधा मिलेगी.
बता दें कि हर साल की तरह इस साल भी 15 अगस्त से करीब एक हफ्ता पहले से ही दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) स्टेशन पर सुरक्षा को लेकर कुछ नियन लागू किए हैं. इन नियमों के तहत दिल्ली के हर मेट्रो स्टेशन पर CISF सिक्योरिटी चेकिंग बढ़ा दी गई है. चेकिंग की वजह से मेट्रो स्टेशन पर एंट्री-एग्जिट में अधिक टाइम लग रहा है.
ऐसे में यात्रियों को सलाह दी जाती है कि घर से थोड़ा पहले निकलें. जिससे सिक्योरिटी चेकिंग अच्छे से हो सके.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.









