
14 दिन के लिए जेल भेजी गईं पूजा खेडकर की मां मनोरमा, बंदूक लहराकर किसान को धमकाने के केस में नहीं मिली कोर्ट से राहत
AajTak
पूजा खेडकर की मां मनोरमा का बंदूक लेकर किसानों को धमकाने का वीडियो वायरल होने के बाद वह फरार हो गई थीं. वह रायगढ़ के महाड के एक होटल में नकली पहचान के साथ रह रही थीं. इसी होटल से पुणे पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था.
पुणे की अदालत ने विवादों में घिरी महाराष्ट्र की ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. अदालत ने जमीन विवाद से जुड़े एक आपराधिक मामले में उनकी जमानत याचिका खारिज कर उन्हें हिरासत में भेज दिया.
अभियोजक पक्ष का कहना है कि मनोरमा के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है और उन्हें सिर्फ सत्र अदालत से राहत मिल सकती है. मनोरमा की पुलिस कस्टडी सोमवार को समाप्त हो गई थी, जिसके बाद उन्हें जूडीशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास की कोर्ट के समक्ष पेश किया गया. यहां उन्हें अदालत ने 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
मनोरमा के वकील ने उनकी जमानत के लिए याचिका दायर की थी. लेकिन अदालत ने कहा कि मनोरमा के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिस पर सत्र अदालत में ही सुनवाई हो सकती है. यह कहकर अदलात ने इस मामले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया और जमानत याचिका खारिज कर दी.
बता दें कि मनोरमा खेडकर को पिछले साल पुणे जिले में जमीन विवाद मामले में कुछ लोगों को बंदूक दिखाकर धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इस घटना का वीडियो इस महीने सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई है.
रायगढ़ के होटल से गिरफ्तार हुई थीं मनोरमा खेडकर
पूजा खेडकर की मां मनोरमा का बंदूक लेकर किसानों को धमकाने का वीडियो वायरल होने के बाद वह फरार हो गई थीं. वह रायगढ़ के महाड के एक होटल में नकली पहचान के साथ रह रही थीं. इसी होटल से पुणे पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








