
14 के बदले 40 गोलियां मारने का दावा किया... विदेश में बैठे वांटेड गैंगस्टर ने करवाया राजौरी गार्डन में शूटआउट
AajTak
Crime News: हिमांशु भाऊ, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का एंटी गैंग है और हाल फिलहाल में दिल्ली और हरियाणा में ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम दिलवा रहा है. हाल ही में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने हिमांशु भाऊ गैंग पर मकोका के तहत केस भी दर्ज किया हुआ है. पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट में किए गए इस दावे की पुष्टि करने में जुटी है.
विदेश में बैठे मोस्ट वांटेड गैंगस्टर ने सोशल मीडिया पर राजौरी गार्डन शूटआउट की जिम्मेदारी ली है. भारत से फरार होकर पुर्तगाल में वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर दावा किया है- ''मैं और नवीन बाली (तिहाड़ में बंद) राजौरी गार्डन में हुए हत्या की जिम्मेदारी लेते हैं. हमारे भाई शक्ति दादा के मर्डर में राजौरी गार्डन में मारे गए शख्स का हाथ था, जिसका बदला लिया गया है और अब बाकी लोगों का नंबर नंबर आने वाला है.''
गैंगस्टर हिमांशु भाऊ विदेश में बैठा है. उसके खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया हुआ है. लगभग एक महीने पहले इसी पश्चिमी दिल्ली में हिमांशु भाऊ ने फ्यूजन कार पर अपने शूटरों के जरिए गोलियां चलवाई थीं. जिसमें से एक शूटर को बाद में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मार गिराया था.
हिमांशु भाऊ लारेंस बिश्नोई गैंग का एंटी गैंग है और हाल फिलहाल में दिल्ली और हरियाणा में ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम दिलवा रहा है. हाल ही में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने हिमांशु भाऊ गैंग पर मकोका के तहत केस भी दर्ज किया हुआ है. पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट में किए गए इस दावे की पुष्टि करने में जुटी है.
बता दें कि मंगलवार देर शाम पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन में 'बर्गर किंग' आउटलेट में 3 हमलावरों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी. J Block इलाके में हुए हमले में व्यक्ति को कई गोलियां लगीं. घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस अधिकारियों और पुलिस की अपराध टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया. जानकारी जुटाने के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं. पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








