
139 KG की थी महिला, तीन लाख रुपये खर्च कर कम किया 50 किलो वजन, लेकिन...
AajTak
वेट लॉस सर्जरी के बाद महिला का वजन तो करीब 50 किलो कम हो गया लेकिन वो एक अन्य समस्या से ग्रस्त हो गई. खुद उसने अपनी कहानी बयां की है. महिला ने कहा कि वेट तो 139 किलो से कम हो गया. लेकिन अधिक खाने की समस्या (Eating Problem) पैदा हो गई.
एक महिला अपने बढ़ते वजन से परेशान थी. वो 139 किलोग्राम की हो चुकी थी. ऐसे में उसने सर्जरी के जरिए वजन कम करने का फैसला किया. हालांकि, सर्जरी के बाद उसका वजन तो 50 किलो से अधिक कम हो गया लेकिन महिला एक अन्य समस्या से ग्रस्त हो गई. खुद उसने अपनी कहानी बयां की है.
मिरर यूके के मुताबिक, 27 साल की इन महिला का नाम तिस्जाना वुडवर्ड है. तिस्जाना ब्रिटेन के लंदन की रहने वाली हैं. उन्होंने बताया कि 139 किलो की होने के कारण उन्हें तमाम तरह की समस्याएं झेलनी पड़ रही थीं. मेंटल हेल्थ पर भी असर पड़ रहा था. इसलिए गैस्ट्रिक स्लीव सर्जरी (Gastric Sleeve Procedure) कराने का फैसला किया.
इसके लिए तिस्जाना ने लंदन से तुर्की का रुख किया. उन्होंने गैस्ट्रिक स्लीव सर्जरी पर साढ़े तीन लाख रुपये से अधिक खर्च किए. इस सर्जरी के दौरान व्यक्ति के डाइजेस्टिव सिस्टम में कुछ बदलाव किए जाते हैं, जिसकी मदद से वजन कम (Weight Loss) होता है. ये सर्जरी उस स्थिति में की जाती है जब व्यक्ति का वजन, डाइट या एक्सरसाइज के जरिए कम नहीं हो पाता है. या फिर मोटापे के कारण उसे किसी गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा हो.
सर्जरी के बाद आई ये दिक्कत
तिस्जाना ने बताया कि सर्जरी में उनके पेट के साइज को कम कर दिया गया. इससे वेट तो 139 किलो से 88 किलो रह गया. लेकिन अधिक खाने की समस्या (Eating Problem) पैदा हो गई. दरअसल, इस सर्जरी के बाद कम खाने के बावजूद भी व्यक्ति को अपना पेट भरा हुआ लगता है. लेकिन इसके उलट तिस्जाना को ज्यादा भूख लगने लगी. वो Binge Eating Disorder से ग्रस्त हो गई.
इस डिसऑर्डर से ग्रसित लोग अक्सर असामान्य रूप से अधिक मात्रा में भोजन का सेवन करते हैं. वे अपनी भूख पर कंट्रोल नहीं रख पाते. खाने की इस समस्या की वजह से सर्जरी के बाद भी तिस्जाना के वजन में उतार-चढ़ाव होने लगा. वो जमकर स्नैक्स, चिप्स आदि चीजें खाने लगी थीं. उन्होंने अपनी इस समस्या को 'ट्रांसफर एडिक्शन' का नाम दिया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










