
1300 फीट गहराई से निकला सैकड़ों साल पुराना जहाज, खोजकर्ता हुए हैरान!
AajTak
एक झील के सर्वे के दौरान खोजकर्ताओं को सैकड़ों साल पुराना जहाज मिला है. खोजकर्ता इस झील में जंगी सामानों का पता लगा रहे थे. इसी दौरान उनकी नजर इस जहाज पर पड़ी जो झील में 1350 फीट की गहराई पर था. खोजकर्ताओं ने बताया कि सैकड़ों साल पुराने होने के बावजूद यह जहाज काफी अच्छी स्थिति में है.
एक झील की सतह से सैकड़ों साल पुराना जहाज का मलबा मिला है. इतना अधिक वक्त गुजर जाने के बावजूद जहाज काफी अच्छी स्थिति में मिला है. यह ऐसा है जैसे कि इस जहाज के लिए मानों समय रुका हुआ था.
यह जहाज नॉर्वे की सबसे बड़ी झील मिओसा की सतह से मिला है. जहाज की यूनिक डिजाइन और उसके तख्त इस झील के समुद्री इतिहास की गवाही देते हैं. बताया जा रहा है कि यह जहाज 1300 से 1800 शताब्दी के बीच का है.
खोजकर्ताओं ने मिशन मिओसा प्रोजेक्ट के तहत ये खोज की है. इस मिशन का मकसद 363 स्क्वायर किलोमीटर में फैली इस झील की सतह में छिपे रहस्यों को हाई रेजोल्यूशन सोनार टेक्नोलॉजी से पता लगाना है.
दो महीने तक झील की सतह के निरीक्षण में जंगी सामान मिलने के बाद नॉर्वे रक्षा अनुसंधान प्रतिष्ठान ने इस मिशन को शुरू किया था. नॉर्वे यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के मुताबिक, यह झील पीने के पानी का एक बड़ा स्रोत है. इस झील से देश के करीब 1 लाख लोगों तक पानी पहुंचता है. इसलिए इसमें जंगी सामान होने की वजह से लोगों की सेहत खराब हो सकती थी.
जहाज का मलबा झील के एक सर्वे के दौरान मिला. नॉर्वे यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के सीनियर रिसर्चर और इस मिशन के प्रिंसिपल इनवेस्टिगेटर ओयविंद ओडेगार्ड ने कहा- हमें उम्मीद थी कि जंगी सामानों के बारे में पता लगाते समय जहाज का मलबा भी मिल सकता है और यही हुआ भी.
जहाज का ये मलबा 1350 फीट की गहराई में मिला है. इस जहाज की लंबाई 33 फीट बताई जा रही है. साफ पानी का वातावरण और झील में वेव ना होने की वजह से जहाज यथास्थिति में दिखती है. हालांकि, लोहे की कुछ कीलों में जंग जरूर लग गए हैं.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









