
130 साल बाद परिवार में हुआ बेटी का जन्म, नन्ही परी के स्वागत में झूम उठे घर वाले, Photos
AajTak
मिशिगन के एक कपल की खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब उनके घर एक बेटी पैदा हुई. दरअसल, उनके परिवार में पूरे 130 साल के बाद एक बेटी का जन्म हुआ था. नन्हीं परी ऑड्रे वास्तव में 1885 के बाद से एंड्रयू के परिवार में पैदा होने वाली पहली बेटी है.
आज भी देश दुनिया में ऐसे लोग हैं जो बेटे के जन्म पर खुशियां और बेटी से जन्म पर मातम मनाने लगते हैं. लेकिन ताजा खबर मिशिगन से है. यहां एक परिवार में बेटी का जन्म हुआ तो खूब जश्न मना. इस परिवार में लगभग 130 साल बाद एक बेटी का जन्म हुआ है. कैरोलिन और एंड्रयू क्लार्क नाम के कपल ने दो सप्ताह पहले अपने घर नन्हीं परी ऑड्रे का स्वागत किया. कपल जिंदगी में ऑड्रे का आना उनके लिए किसी नए चैप्टर से कम नहीं क्योंकि ऑड्रे वास्तव में 1885 के बाद से एंड्रयू के परिवार में पैदा होने वाली पहली बेटी है. एंड्रयू ने "गुड मॉर्निंग अमेरिका" को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि ये हमारे लिए हैरानी के साथ- साथ बहुत अधिक खुशी की बात है. वहीं कैरोलिन ने माना कि उसे जब मालूम हुआ कि परिवार में 130 साल से कोई बेटी नहीं है तो यकीन नहीं हुआ. इसके बाद कैरोलिन ने एंड्रयू के परिवार से पूछा तो उसके माता-पिता ने कहा, 'अरे हां, हमारे यहां 1885 के बाद से कोई बेटी पैदा नहीं हुई है. मौसेरे भाई-बहन हुए हैं, लेकिन उनके वंश में कोई लड़की नहीं हुई.
जब कैरोलिन गर्भवति हुई तो परिवार के बारे मेंवये सब जानने के बाद एंड्रयू के साथ-साथ कैरोलिन को भी यकीन हो गया कि उसे भी बेटा ही होने वाला है. लेकिन बेटी के जन्म से पहले उन्होंने बेबी जेंडर रिवील पार्टी की थी. जब इसमें रखी गई कुकीज में पिंक कलर निकला तो कपल को यकीन ही नहीं हुआ. पिंक कलर यानी उनके घर एक बेटी आने वाली थी. बेटी के स्वागत के लिए परिवार झूम उठा.
कपल का कहना है कि वैसे तो हमें फर्क नहीं पड़ता कि बेटा हो या बेटी लेकिन हमें परिवार में 130 साल बाद बेटी होने की बहुत अधिक खुशी है. दंपति ने बताया कि 2021 में कैरोलिन का गर्भपात हो गया था, इसलिए ऑड्रे का आना किसी वरदान से कम नहीं है. परिवार का कहना है कि बच्चे के आने से खुशी है लेकिन बेटी का आना मानो सोने पर सुहागा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










