
13 बार फेल हुए, हर बार हौसले को बटोरा, फिर बने IAS, धमाल मचा रही है अफसर की Inspiring story
AajTak
IAS failed 13 Times: जिंदगी में फेल होना अंत नहीं होता, बल्कि फेल होना काफी कुछ सिखाता है. एक IAS अधिकारी ने इस बात को चरितार्थ किया है. छत्तीसगढ़ कैडर के IAS अधिकारी अवनीश शरण का एक ट्वीट खूब सुर्खियां बटोर रहा है. उन्होंने अपने ट्वीट में बताया कि वह 13 बार फेल हुए थे. इसके बाद उन्होंने UPSC परीक्षा क्रैक की.
IAS who failed Thirteen Times: एक शख्स 13 बार फेल हुआ, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी, हर बार बिखरे हुए हौसले को बटोरा और नए जोश के साथ अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगे रहे. आखिरकार वे अपने टारगेट UPSC को भेदने में कामयाब रहे और IAS बन गए.
इस अधिकारी ने ट्वीट कर बताया कि वो कब-कब और किन मौकों पर फेल हुए. IAS अधिकारी का ट्वीट अब वायरल हो गया है.
इस ट्वीट पर कई यूजर्स ने अपने अनुभव भी शेयर किए. वहीं कई लोगों ने इसे प्रेरणादायक बताया है. जो लोग विभिन्न परीक्षाओं में सफल नहीं हो पा रहे हैं, उनके लिए यह ट्वीट रोशनी की एक नई किरण की तरह है.
आईएएस अवनीश शरण (IAS Awanish Sharan) 2009 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के अधिकारी हैं. आईएएस अवनीश शरण अक्सर कई प्रेरणादायक ट्वीट करते रहते हैं. लेकिन इस बार उन्होंने अपनी असफलता से जुड़ा किस्सा ट्वीट कर बताया. उन्होंने बताया कि वो 13 बार फेल हुए और फिर UPSC परीक्षा क्रैक की.
कब कब हुए फेल...CDS : फेल CPF: फेल राज्य लोक सेवा आयोग: 10 से अधिक बार प्रारंभिक परीक्षा में फेल UPSC सिविल सेवा परीक्षा : 1. प्रथम प्रयास में साक्षात्कार में फेल. इस तरह 2+10+1= 13 बार वो फेल हुए.
वहीं, उन्होंने अपने ट्वीट में विभिन्न परीक्षाओं के अंक प्रतिशत की भी जानकारी दी. अवनीश शरण ने अपने ट्वीट में बताया, 10 वीं में 44.7%, 12वीं में 65% और ग्रेजुएशन में 60% अंक प्राप्त किए. हालांकि, अवनीश शरण ने दूसरे प्रयास में UPSC परीक्षा दी थी तो उनकी ऑल इंडिया रैंक 77 थी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











